Breaking : दादागिरी करने वाले 10 डॉक्टर RG Kar मेडिकल कॉलेज से निष्कासित

डिजीटल डेस्क : Breaking – दादागिरी करने वाले 10 डॉक्टर RG Kar मेडिकल कॉलेज से निष्कासित। बीते 9 अगस्त को से मेडिकल छात्रा के रेप और मर्डर की घटना के बाद से सुर्खियों में बने कोलकता के RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार शाम को अहम फैसला लिया गया।

कॉलेज की कौंसिल बैठक में फैसला लिया गया कि जिन 10 डॉक्टरों को कैंपस में दादागिरी के आरोपों में निष्कासित किया गया है, उन्हें 72 घंटे के भीतर हास्टल भी खाली करना होगा।

साथ ही तय हुआ कि निष्कासित हुए धमकीबाज डॉक्टरों के घर पर भी इस बारे में आरोप-पत्र भेजा जाएगा।

निष्कासित हुए दादागिरी वाले वाले 10 डॉक्टरों का ब्योरा

RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शनिवार शाम को कौंसिल की बैठक में इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधि भी शामिल किए गए थे। छात्रा के रेप और मर्डर की घटना के बाद से लगातार RG Kar मेडिकल कॉलेज से 50 उन डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी, जो कैंपस में छात्र-छात्राओं को धमकाने के लिए कुख्यात रहे।

कौंसिल की बैठक में शामिल रहे पदासीन अधिकारियों ने बताया कि अन्य आरोपी डॉक्टरों के बारे में भी जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

शनिवार को दादागिरी का कैंपस में राज चलाने के आरोप में जिन 10 डॉक्टरों का निष्कासन किया गया है, उनमें आशीष पांडेय (सीबीआई रिमांड में है), सौरभ पाल, अभिषेक सेन, आयुष्री थापा, निर्जन बागची, शरीफ हसन, नीलाग्नि देवनाथ, अमरेंद्र सिंह, सत्पाल सिंह और तनवीर अहमद काजी शामिल हैं।

इन सभी के नाम राज्य मेडिकल कौंसिल के पास भी अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित करने का फैसला लिया गया है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से निष्कासित किए गए डॉक्टरों की सूची जारी।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से निष्कासित किए गए डॉक्टरों की सूची जारी।

डॉ. संदीप घोष के खास गुर्गे रहे हैं RG Kar से निष्कासित किए गए सभी डॉक्टर

जूनियर डॉक्टरों की लगातार गंभीर नाराजगी और मांग को देखते हुए RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कौंसिल की शनिवार शाम को हुई बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। इस पर सभी की निगाहें थीं।

बैठक चलने के दौरान लगातार सभाकक्ष के बाहर जूनियर डॉक्टर सभी आरोपी 59 दादागिरी करने वाले डॉक्टरों को दंडित करने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। बैठक के बाद RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर से निष्कासित किए गए डॉक्टरों की पूरी सूची भी जारी कर दी गई।

बताया जा रहा है कि निष्कासित हुए सभी डॉक्टर पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के खास गुर्गे थे। निष्कासित हुए डॉक्टरों पर रैगिंग का भी आरोप है।

RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि निष्कासित डॉक्टरों पर आरोप था कि वे रात के 3 बजे जूनियर डॉक्टरों को तलब करते थे एवं मनमाने ढंग से उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे।

यही नहीं, वे अपनी आज्ञा का तत्काल अनुपालन न किए जाने पर परीक्षा में फेल करने का धमकी देते थे और कुछ मामलों में फेल करवाकर लोगों को अपनी बात मानने को मजबूर भी किया था।

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन शुरू।
कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन शुरू।

धर्मतल्ला में आमरण अनशन पर बैठे डॉक्टरों का भी ब्योरा जानें एकनजर में….

इस बीच RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल छात्रा के रेप और मर्डर के मामले में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल कौंसिल के शनिवार के फैसले पर राहत की सांस ली है।

इसे उन्होंने अपने मांगों में झलकती सच्चाई की संज्ञा दी है। बता दें कि आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार रात 9 बजे से धर्मतल्ला में मेट्रो चैनल के पास बनाए गए अस्थायी टेंट में आमरण अनशन पर हैं। आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का ब्योरा भी मीडिया से साझा किया गया है।

अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की पीडीटी अनुष्टुप मुखोपाध्याय, तनया पांजा और कैंसर विभाग की सीनियर रेजीडेंट स्निग्धा हाजरा, एसएसकेएम अस्पताल के पीडीटी अर्णव मुखोपाध्याय, नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेजी की पीजीटी पुलस्त्य आचार्य और केपीसी अस्पताल के पैथालाजी विभाग की तृतीय वर्ष की छात्रा शायंतनी घोष हाजरा शामिल हैं।

अनशन करने वालों में कोई भी जूनियर डॉक्टर RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़ा हुआ नहीं है। अनशन पर बैठे डॉक्टरों ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक यह अनशन जारी रहेगा और उन्हें इस दौरान कुछ भी होता हो तो उसकी पूरी जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी।

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...