Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

छठ व्रती अहले सुबह घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, पटना में नीतीश व चिराग ने दिया अर्घ्य

पटना : बिहार में चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज यानी मंगलवार को उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही समापन हो गया। छठ व्रतियों ने सुबह की पहली किरणों में नदी-तालाबों के घाटों पर खड़े होकर दूध, जल और मौसमी फलों से सूर्य देव को नमन किया, जिसके बाद 36 घंटे से चला आ रहा निर्जला उपवास तोड़ा गया।CM नीतीश ने अपने आवास पर उदीयमान भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पित सीएम नीतीश कुमार ने भी आज लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर एक अणे मार्ग में उदीयमान भगवान भास्कर...

 Birsa Munda Jail Chhath Puja News: Jharkhand Jails में छठ पूजा की धूम: 56 कैदियों ने रखा व्रत 

झारखंड की विभिन्न जेलों में छठ पूजा का आयोजन हुआ। रांची के बिरसा मुंडा जेल में 16 कैदियों सहित राज्यभर के 56 कैदियों ने छठ व्रत किया।Birsa Munda Jail Chhath Puja News : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा राज्य की जेलों में भी दिखाई दी। झारखंड की एक दर्जन से अधिक जेलों में कुल 56 कैदियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ व्रत किया। व्रतियों में महिला और पुरुष दोनों कैदी शामिल थे। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 8 महिला और 8 पुरुष कैदियों ने व्रत रखा। जेल परिसर में पूजा स्थल सजाया गया,...

Deoghar HDFC Bank Robbery Case Solved : पुलिस ने 11 अपराधियों को किया गिरफ्तार , HDFC Bank Loot Case Deoghar Exposed

देवघर के मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है और हथियार, नकदी, वाहन व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।Deoghar HDFC Bank Robbery Case Solved: देवघर: झारखंड पुलिस ने देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 11 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 सितंबर 2025 की है, जब मधुपुर के HDFC बैंक शाखा में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और तकनीकी निगरानी...

‘न्याय के साथ विकास’, यह मात्र नारा नहीं बल्कि नीतीश कुमार का संकल्प है – मनीष वर्मा

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

जहानाबाद : जहानाबाद में आज जदयू द्वारा आयोजित कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम जहानाबाद जिले के स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुशवाहा व जयप्रकाश चंद्रवंशी, प्रमंडल प्रभारी अरुण कुशवाहा आदि सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने जिले के समता पार्टी से जुड़े हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया।

साथ ही पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। दूसरे सत्र में जदयू के जिला इकाई के समस्त कार्यकर्ता, प्रमंडल व विधानसभा प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष तथा तीसरे सत्र में जिला इकाई के समस्त कार्यकर्ता, प्रमंडल प्रभारी समस्त विधानसभा प्रभारी, प्रखंड व पंचायत इकाई के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) जयप्रकाश नारायण, महात्मा गांधी, कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं राम मनोहर लोहिया के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। आगे उन्होंने कहा कि जहानाबाद का इतिहास रक्तरंजित रहा है, यहां बड़े-बड़े नरसंहार हुए हैं, बच्चों और महिलाओं की हत्यायें हुईं। जो मर रहा था, उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया। महिलाओं की इज्जत लूट रही थी तो लूटने के लिए छोड़ दिया गया था। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव के दौरान जहानाबाद के सिकड़िया गाँव जाने का मौका मिला। वहां मैं यह जान पाया कि मुख्यमंत्री द्वारा ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ योजना की नींव पड़ी, इसकी शुरुआत इसी गांव से पूरे बिहार में की गई थी।

उस विषम परिस्थिति में कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करके समता पार्टी को स्थापित किया। 2005 से पहले पूरे बिहार में जंगल राज था, ऐसे समय में समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने त्याग, तपस्या और समर्पण से पार्टी को मजबूत करने का काम किया। उस कठिन परिस्थिति से बिहार को निकाल कर विकासशील बिहार बनाने का काम जदयू के कार्यकर्ताओं के दम पर नीतीश कुमार ने किया है। निरंतर 19 सालों से नीतीश कुमार हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और सरकार में रहकर बिहार के लिए निरंतर विकास का काम कर रहे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) अनूठे सिद्धांतों वाली पार्टी है जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं जिससे पूरे बिहार को उम्मीद है और उनके उम्मीद पर खरा उतरने का काम नीतीश कुमार ने किया है।

बिहार का जीर्णोधार व पुनर्विकास मात्र केवल नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। 20 वर्ष पहले बिहार की क्या स्थिति थी, हम सबको पता है। इंसान, उस समय गाड़ी से जल्दी अपने गंतव्य को पैदल ही पहुंच जाता था। बिहार में किस प्रकार का जंगलराज था, यह किसी से छिपा नही है। बहन-बेटियां कितनी असुरक्षित थी, कोई अपने बच्चों को शाम को घर से बाहर नहीं छोड़ना चाहता था। आज वही बिहार है जहां हमारी बहन-बेटियां रात के 12 बजे भी निश्चिंत होकर बाहर घूम रहीं हैं।

यह भी देखें :

बिहार के परिवर्तन में जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है। यह सरकार या पार्टी मात्र एक हमारे नीतीश कुमार के नाते ही नहीं चल रही है बल्कि उनके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण से चल रही है। वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों से उन्होंने आग्रह किया कि अपने 30-35 साल से पार्टी को लगातार मजबूत करने का काम किया है। अब आगे 50 साल हमारी पार्टी कैसे चले, उसके लिए हमें मार्गदर्शक की भूमिका में रहकर, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की आवश्यकता है। नीतीश को कैसा बिहार मिला था और उन्होंने कहां से कहां लाकर बिहार को खड़ा किया है, निश्चित रूप से उनके दूरगामी सोच एवं नीति के कारण और जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण के कारण नीतीश कुमार ने बिहार को इतना बदलने का काम किया है, क्योंकि हमारे नेता का नारा है, न्याय के साथ विकास यानि विकास ऐसा हो जिसमें प्रत्येक वर्ग, समुदाय, जाति, धर्म सबको विकास का लाभ मिले।

विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी चाहे सरकार पर कितने भी प्रश्न उठा ले, जब उनका समय था तो बिहार के लिए कुछ किया नहीं और अब बस दोषारोपण करते हैं। विरोधियों के लिए उन्होंने कहा कि अन्य पार्टी के लोग बिहार का विकास नहीं चाहते थे, गरीब को गरीब बना कर रखना चाहते थे जिससे कि उन्हें मूर्ख बनाकर उनपर शासन करते रहें। कार्यकर्ता समागम चार सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें बूथ-पंचायत से लेकर जिले के सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही। साथ ही अंतिम सत्र में विधानसभा वार मनीष कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। मनीष वर्मा कल से दो दिन खगड़िया जिले में कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े : पूर्व मंत्री की बेटी डॉ. इकरा अली ने JDU की ली सदस्यता

Related Posts

29 अक्टूबर से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे राहुल, तेजस्वी भी...

पटना : देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगमन 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और...

महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार, कल होगी जारी, राहुल नहीं रहेंगे मौजूद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। पटना में कल यानी 28 अक्टूबर की शाम 4.30...

विधानसभा चुनाव के बीच BJP का बड़ा एक्शन, 4 नेताओं को...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले चार नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel