Commercial Advertisment

Tejashwi ‘फेलस्वी’ और टोंटी चोर तो लालू….’, पटना सड़कों पर लगे पोस्टर से बढ़ेगा सियासी तापमान

पटना: बिहार में चाहे मौसम कोई भी हो लेकिन राजनीति का तापमान हमेशा ही गर्म रहता है। दुर्गा पूजा के बीच एक बार फिर पटना में तेज राजनीति शुरू होने जा रहा है। राजधानी पटना में राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कार्टून वाला एक पोस्टर पटना की सड़कों पर बुधवार की देर रात लगाई गई है। पोस्टर में तेजस्वी के साथ टोंटी चोर लिखा है तो लालू यादव के साथ चारा चोर।

वहीं तेजस्वी यादव को फेलस्वी यादव बताया गया है। लालू-तेजस्वी पर तंज कसता हुआ यह पोस्टर राजधानी पटना के मुख्य जगह आयकर गोलंबर पर लगाया गया है। हालांकि यह पोस्टर किस पार्टी या किस नेता ने लगवाया है यह साफ नहीं हो सका है लेकिन इस पोस्टर के सामने के बाद यह निश्चित है कि पटना समेत राज्य की राजनीति में एक बार फिर उथल पुथल और सियासी वार पलटवार देखने को मिलेगा।

बता दें कि अभी हाल ही में लालू -तेजस्वी समेत तेजप्रताप, मीसा भारती और राबड़ी देवी को सीबीआई कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में बेल दी है। हाई कोर्ट ने सभी को बेल देने के साथ ही पासपोर्ट जब्त करने का भी आदेश दिया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Durga Puja मेला के बीच ये रहेगा बिहार के मौसम का हाल, निकलने से पहले जान लें…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Tejashwi Tejashwi Tejashwi

Tejashwi

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...