Lalu को नहीं है कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार, सम्राट चौधरी ने लालू-तेजस्वी…

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार राज्य में घट रही आपराधिक घटनाओं पर राज्य सरकार को घेरते रहते हैं। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी राज्य सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव के एक पोस्ट को कोट कर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है बिहार = बलात्कार। लालू यादव के एक्स पोस्ट पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया और कहा कि देश में लोकतंत्र है, सबको अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन लालू जी के पास नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्हें याद करना चाहिए कि उनके 15 वर्षों के शासनकाल में कोई व्यवस्था नहीं थी। कानून व्यवस्था का हालत यह था कि राज्य में आईएएस अधिकारी तक की पत्नी सुरक्षित नहीं थी। फिर वे आज किस मुंह से कानून व्यवस्था पर सवाल कर रहे हैं। आज बिहार में सुशासन का राज है, अपराध करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जा रहा है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष धन्यवाद देता हूं कि जिन्होंने वर्षों से ‘मन की बात’ के माध्यम से दुनिया को जोड़ा है।

‘मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल बनाने का सपना पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर कहा कि सुबह की जानकारी के अनुसार नेपाल से आने वाले पानी में कमी हुआ है। सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ सभी तटबंधों की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

अधिकारी अधिकारी रात भर पेट्रोलिंग कर रहे हैं और आम लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि वे बांध के अंदर आ जाएं ताकि कोई खतरा न हो। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में जब कोई आपदा आती है तो तेजस्वी विदेश यात्रा पर निकल लेते हैं। अभी राज्य बाढ़ की स्थिति से त्रस्त है और तेजस्वी विदेश में घूम रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Rohini ने नीतीश सरकार को कहा ‘बेशर्मों की सरकार’, कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Lalu Lalu Lalu Lalu Lalu

Lalu

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...