तेजस्वी को ‘कार्यकर्ता दर्शन’ से पहले ‘आत्म मंथन’ की जरूरत – नितिन नवीन

पटना : बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री और बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ‘कार्यकर्ता दर्शन’ का पोल खोलने का काम किया। उन्होंने बताया कि कैसे तेजस्वी अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तरह ही जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को ‘कार्यकर्ता दर्शन’ से पहले ‘आत्म मंथन’ की जरूरत है। उन्हें ये समझने की जरूरत है कि जनता अब उनके बेहकावे में नहीं आने वाली है। बिहार के युवा राजद की चाल को समझ गए है। वो अब दिग्भ्रमित नहीं होने वाले है।

दरअसल, कल यानी 16 अक्टूबर से तेजस्वी यादव बांका जिले से अपनी यात्रा शुरू करने वाले है। उनकी इस यात्रा पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि विधानसभा में जब सवाल उठाने का वक्त आता है तो तेजस्वी विदेशी दौरे पर चले जाते है, बिहार में जब बाढ़ आता है तो वो विदेशी दौरे पर चले जाते है, जब उनका कोई कार्यकर्ता मुसीबत में होता है तो वो उसे छोड़ विदेश दौरे पर चले जाते है। वहीं, जब वो चुनाव हार जाते है तो हार का ठिकड़ा फोड़ने के लिए कार्यकर्ता के बीच चले आते है। मेरा कहना है कि आखिर ऐसी नौबत ही क्यों आती है कि उन्हें अपने कार्यकर्ता से भी मिलने के लिए यात्रा पर निकलना पड़ता है। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि वो अब कार्यकर्ता को बेवकूफ बनाना छोड़ दें, क्योंकि उन्हें अपने कार्यकर्ताओं से भी कोई लेना देना नहीं होता। फिलहाल तेजस्वी यादव को अपने पिता का साथ देना चाहिए, क्योंकि लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव को अकेले ही कोर्ट का यात्रा करना पड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को अब तक ये बात समझ में आ जाना चाहिए कि इस तरह की यात्रा से वो सिर्फ अपना वक़्त बर्बाद कर रहे है। राजद के कार्यकर्ताओं को भी पता है कि तेजस्वी सिर्फ जुम्लेबाज है। वो बस जनता को दिग्भ्रमित कर है। वो अपने पिता की राह पर ही चल रहे है, जिस तरह से उनके पिता लालू यादव को विकास से कोई लेना देना नहीं था, उसी तरह अब उनका हाल है।

यह भी पढ़े : विधानसभा उपचुनाव में पूरी मजबूती के साथ 4 सीटों पर NDA लड़ेगी चुनाव

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...