मंत्री नितिन का तेजस्वी पर कटाक्ष, कहा- यात्रा का कोई अर्थ नहीं

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन का विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी का यात्रा का कोई अर्थ नहीं, सीएम नीतीश कुमार की उपलब्धियां जनता के सामने हैं। नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी जिस सड़क से यात्रा कर रहे हैं, वो भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय सड़कें नहीं, गड्ढे हुआ करते थे और स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जानवर बांधे जाते थे।

नितिन नवीन ने पूछा कि तेजस्वी अपने पिता की कौन सी उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेजस्वी यादव की यात्रा का जनता के सामने कोई अर्थ नहीं है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए नितिन नवीन ने बताया कि बीजेपी का लक्ष्य 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी न केवल इस लक्ष्य को पूरा करेगी, बल्कि इससे भी अधिक संख्या में नए सदस्य बनाएगी।

यह भी पढ़े : तेजस्वी की 10 सितंबर से शुरू होगी जन संवाद यात्रा

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...