शौच के लिए गया था Teenager, पुनपुन नदी में डूबने से हो गई मौत

नौबतपुर: पटना से सटे नौबतपुर में गुरुवार की देर शाम शौच के लिए निकले किशोर की पुनपुन नदी में डूब कर मौत हो गई। युवक का शव काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को पुलिस ने पुनपुन नदी से बरामद किया। मामले में नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि गुरुवार की शाम किशोर प्रिंस कुमार शौच के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। लोगों ने नदी में भी शव तलाशने की कोशिश की लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। मामले की सूचना पर गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक किशोर जहानाबाद के घोसी थानांतर्गत लक्ष्मण बीघा का रहने वाला है और वह दिल्ली में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह अपनी नानीघर नौबतपुर आया था।

यह भी पढ़ें- DM ने लगाया जनता दरबार, 70 मामलों की हुई सुनवाई

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Teenager Teenager

Teenager

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...