हेमंत सोरेन का बड़ा एलान: झामुमो और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे 70 सीटें

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मीडिया के सामने इंडिया गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फार्मूला पेश किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन के तहत झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि बाकी सीटें अन्य सहयोगी दलों को दी जाएंगी।

सोरेन ने कहा, “हम लोग इस चुनाव को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू का ध्यान रख रहे हैं। यह निर्णय लिया गया है कि हम सभी मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।” उन्होंने आगे बताया कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे, जबकि अन्य सीटों का बंटवारा सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

अभी तक की चर्चा में यह भी बताया गया कि आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी भी गठबंधन में शामिल हैं। सोरेन ने यह संकेत दिया कि आगामी बैठकों में और स्पष्टता आएगी कि कौन से दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने अंत में मीडिया को आश्वस्त किया कि सभी अपडेट्स समय-समय पर साझा किए जाएंगे और भविष्य में संवाद का अवसर बढ़ाने की बात भी कही।

 

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...