JDU का मतलब…, राजद ने जदयू का बताया फूल फॉर्म कहा शराबबंदी में…

पटना: बिहार में बीते दिनों जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के आँखों की रौशनी चली गई। शराबबंदी के बावजूद राज्य में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। विपक्ष राज्य सरकार पर अवैध शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहा है। एक बार फिर इसी कड़ी में राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया और जदयू का मतलब मतलब बताया ‘जहां दारू हो अनलिमिटेड’। राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शराबबंदी को लेकर हमला करते हुए कहा कि जदयू का मतलब ही होता कि जहां दारू अनलिमिटेड उपलब्ध हो।

जे से जहां, डी से दारू और यु से अनलिमिटेड उपलब्ध। बिहार में कोई भी ऐसा इलाका नहीं है जहां दारू नहीं मिलता है। हर घर में शराब उपलब्ध है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद एक पैरेलल इकॉनमी चल रहा है। लोग जहरीली शराब पी कर मौत को गले लगा रहे हैं, लोगों के आंख की रौशनी जा रही है। बिहार के शासक चुपचाप सत्ता संरक्षित अवैध शराब के कारोबार को फलने फूलने दे रहे हैं। उन्हें जिम्मेवारी तो लेनी पड़ेगी, शराब घोटाला होता रहा लेकिन शराब माफियाओं पर नकेल नहीं कसी गई।

जदयू के कई पदाधिकारी पकडे गए, कुछ वर्ष पहले जब अपराधी पकड़े गए थे तब वहां से सुपरिटेंडेंट ही बदल गए। अभी भी जदयू के कई प्रभावकारी लोग पकडे गए लेकिन अवैध शराब का कारोबार लगातार फल फूल रहा है। बिहार में शराब कौन बिकवा रहा है? शराब से बिहार की जनता हो रही बर्बाद, जदयू है पूरी तरह जिम्मेवार।

यह भी पढ़ें-   दिवाली और छठ में School में छुट्टी पर शिक्षा मंत्री ने कहा ‘जो सही होगा किया जायेगा…’, तेजस्वी के बयान पर…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

JDU JDU JDU JDU

JDU

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...