सांसद Sanjay Seth ने दिया रोशनी खलखो को निकाय चुनाव कराने का श्रेय, हेमंत सरकार पर लगाया बूथ गड़बड़ी का आरोप

Ranchi: सांसद Sanjay Seth ने रांची सहित पूरे झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव का श्रेय सिर्फ और सिर्फ रांची से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो को दिया ।

राज्य सरकार की मंशा यह चुनाव कराने की बिल्कुल नहीं थी

Sanjay Seth ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा यह चुनाव कराने की बिल्कुल नहीं थी। रोशनी ने माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और लंबी लड़ाई लड़ी। तब आज झारखंड के हर नगर निकाय को यह अवसर मिला है कि वह अपने विकास का नया अध्याय लिखे।

WhatsApp Image 2026 02 21 at 6.26.19 PM 22Scope News

सरकार चुनाव को बाधित करने का काम कर रही है।

अब चूंकि राज्य सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं थी, इसलिए वो कदम-कदम पर इस चुनाव को बाधित करने का काम कर रही है।

इस कड़ी में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है कि एक ही परिवार से जुड़े सदस्यों का बूथ अलग-अलग वार्डों में  कर दिया गया है। जबकि आज से पहले परिवार के सभी सदस्य एक ही बूथ पर अपना वोट डालते थे। खुद मेरे परिवार में मेरा मतदान केंद्र कोई और है, मेरी पत्नी का मतदान केंद्र कोई और है। ऐसा राज्य के लाखों परिवारों के साथ जानबूझकर किया गया है।

इसके पीछे राज्य सरकार और प्रशासन की मंशा यही है कि मतदान का प्रतिशत कम से कम हो। एक तरफ हम टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य की सरकार बैलेट पेपर पर मतदान करवा रही है ताकि मतदान बाधित हो सके। ऐसी सरकार की मंशा पर 23 फरवरी को पूरे राज्य की जनता गहरा चोट करने वाली है। चाहे राज्य का शासन-प्रशासन चुनाव को बाधित करने का जितना प्रयास करे, हर नगर निकाय क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित होगी क्योंकि यह अब जनता का चुनाव बन चुका है।

 

 

 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...