School में किया गया पौधारोपण, छात्रों समेत स्थानीय लोगों से भी की अपील

जमुई: बिहार में राज्य सरकार पौधरोपण के लिए लगातार अभियान चला रही है और लोगों को भी प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में जमुई में एसबीआई और ग्रामीण बैंक के सहयोग से विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। जमुई के झाझा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनीबाक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसबीआई और ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षकों और बैंक के अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की कि कम से कम अपने घर के समीप एक पेड़ अवश्य लगायें।

पेड़ अपनी मां के नाम से लगाए।इस दौरान ग्रामीण बैंक के पूर्व मैनेजर शैलेश कुमार ने झाझा के सभी विद्यालय के शिक्षकों से अपील की कि अपने विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम अवश्य करें, जिससे जागरूकता फैलेगी और क्षेत्र को प्रदूषण से निजात दिलाने में अहम् साबित होगा। मौके पर विद्यालय की प्रार्चाया ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपील की कि आप लोग अपने घर में एक पौधा जरूर लगावे। मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी मंडल, एसबीआई के कर्मचारी मिथिलेश कुमार,लखन मंडल, ब्रह्मदेव मंडल, नागेश्वर मंडल, पूर्व इंजीनियर गोविंद मंडल एवं अन्य उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   अब राज्य के शिक्षकों का बनेगा E-Service Book, इन अधिकारियों पर कार्रवाई का भी आदेश

जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

School School School

School

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...