अब राज्य के शिक्षकों का बनेगा E-Service Book, इन अधिकारियों पर कार्रवाई का भी आदेश

पटना: बिहार में अब सभी शिक्षकों का सर्विस बुक ऑनलाइन (E-Service Book) बनेगा और ऑनलाइन ही उसे अपडेट भी किया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख कर फैसले से अवगत करवाया है। अपने पत्र में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचित किया है कि राज्य के सभी कोटि के शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों का अब ई सर्विस बुक संधारित किया जायेगा।

ई-सर्विस बुक में शिक्षकों की नियुक्ति, संपुष्टि, वेतन निर्धारण, प्रोन्नति, स्थानांतरण, विभागीय कार्रवाई, शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता, पुरस्कार, अवकाश इत्यादि के साथ ही शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र भी संधारित किया जायेगा। विद्यालय अध्यापक एवं सक्षमता उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षकों द्वारा बीपीएससी और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में आवेदन करते समय अपलोड किये गए सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र ई-सर्विस बुक का हिस्सा होगा।

थंब इंप्रेशन का भी होगा सत्यापन

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ के द्वारा जारी पत्र के अनुसार नयी स्थानान्तरण नीति के आलोक में शिक्षकों के नए विद्यालय में पदस्थापन के उपरांत विद्यालय अध्यापक एवं सक्षमता उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षकों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के तहत आधार सत्यापित किया जायेगा। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा के दौरान लिए गए थंब इम्प्रैशन और फोटो का भी सत्यापन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से सत्यापित किया जायेगा।

ई-सर्विस बुक से कभी भी हो सकेगा सत्यापन

शिक्षा विभाग के द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विद्यालयों से अक्सर शिकायत प्राप्त होती है कि शिक्षकों के द्वारा उपलब्ध कराये गए प्रमाणपत्रों और बायोमेट्रिक के साथ छेड़छाड़ किया जाता है। ऐसे में ई-सर्विस बुक के अवलोकन विभाग के अंदर किसी भी स्तर से अवलोकन कर पता लगाया जा सकेगा कि किसी भी जानकारी से छेड़छाड़ किया गया है या नहीं।

विद्यालयों के अनुश्रवण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक अन्य पत्र के माध्यम से बताया है कि विद्यालयों में उचित शैक्षणिक वातावरण और राज्य के सरकारी विद्यालयों के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार अधिकारियों के द्वारा अनुश्रवण कराया जा रहा है, बावजूद इसके समय समय पर मीडिया के माध्यम से या अन्य अम्ध्यमों से पता चलता है कि कुछ लापरवाही की जा रही है।

ऐसे में अनुश्रवण में जाने वाले पदाधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि लगातार अनुश्रवण के बावजूद विद्यालयों में बुनियादी जरूरतें ठीक नहीं हो रही है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया है कि अनुश्रवण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण का माहौल बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें-  Property Registration के लिए नहीं लगाना होगा कार्यालयों का चक्कर, छत्तीसगढ़ सरकार ने धोखाधड़ी से बचाने के लिए…

https://youtube.com/22scope

E-Service Book E-Service Book E-Service Book E-Service Book E-Service Book E-Service Book

E-Service Book

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...