अयोध्या में ‘रामलला की मौजूदगी’ में 500 वर्ष बाद जलेंगे दीप, खुशी में झूम रही अयोध्या नगरी

डिजीटल डेस्क : अयोध्या में ‘रामलला की मौजूदगी’ में 500 वर्ष बाद जलेंगे दीप, खुशी में झूम रही अयोध्या नगरी। धनतेरस शुरू होते ही अयोध्या नगरी में अब इंतजार हो रहा है तो सिर्फ दीपोत्सव का। 500 वर्ष बाद ‘रामलला की मौजूदगी’ में रामनगरी में 35 लाख से अधिक व राम की पैड़ी पर 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे।

बुधवार को दीपों के कीर्तिमान बनने से पहले ही अयोध्या में मेगा शो शुरू हो जाएगा। सुबह से ही अध्यात्म, संस्कृति व परंपरा का अनूठा संगम दिखेगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है।

इसका इंतजार बेसब्री से न सिर्फ अयोध्या, उत्तर प्रदेश बल्कि समूचा उत्तर प्रदेश कर रहा है। पूरी अयोध्या नगरी का दुल्हन की तरह श्रृंगार किया जा चुका है। रामलला की मौजूदगी में यह पहला और योगी सरकार का आठवां दीपोत्सव है।

दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे सीएम योगी संग केंद्रीय पर्यटन मंत्री भी

अध्योध्या नगरी में होने वाले दीपोत्सव के साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग केंद्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भी होंगे।

आयोजन की शुरुआत साकेत महाविद्यालय से होगी। यहां से कुल 18 झांकिया निकलेंगी। इसमें 11 सूचना व सात पर्यटन विभाग की है। यह झांकिया रामायण के प्रसंगों पर आधारित रहेगी।

इस दौरान विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी संस्कृति का भी परिचय देंगे। फरुआही,  बमरसिया, मयूर, बहरूपिया, अवधी, थारू समेत अनेक लोकनृत्य लोगों को अपनी संस्कृति का परिचय कराएंगे। आगे आतिशबाजी व रंगोली संग शोभायात्रा निकलेगी।

अयोध्याधाम में दीपोत्सव के पूर्व संध्या की झलक।
अयोध्याधाम में दीपोत्सव के पूर्व संध्या की झलक।

अयोध्या नगरी में दीपोत्सव का नेतृत्व करेंगे सीएम योगी, खींचेंगे राम-रथ…

दीपोत्सव के नेतृत्वकर्ता सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस बार भी अपराह्न ढाई बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे। वह रामकथा पार्क में उतरेंगे। इसके बाद वहां भगवान श्रीराम-सीता के राज्याभिषेक में पहुंचेंगे। सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य मंत्री उनके रथ को खींचेंगे। उसके बाद राज्याभिषेक होगा।

सीएम योगी वहां आमजन से भी मुखातिब होंगे। शाम के समय ही दीपों को जगमग करने का कार्य शुरू होगा। 25 लाख दीपों को जगमग करने के लिए राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 28 लाख दीये बिछाए गए हैं। इन्हें प्रज्ज्वलित करने की जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय के 30 हजार वॉलंटियर्स को दी गई है। शाम तक सभी दीये जल जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस बार एक और बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह रिकॉर्ड है सरयू तट पर महाआरती का। शाम को सरयू आरती में1100 बटुक, 157 संत व मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। सभी बटुक एक ही वेशभूषा में नजर आएंगे। तकरीबन 15 मिनट होने वाली आरती के इतनी संख्या में बटुकों का जुटना भी रिकॉर्ड है।

अयोध्या में दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सरयू तट पर सामूहिक आरती का रिहर्सल करते 1100 विद्यार्थी।
अयोध्या में दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सरयू तट पर सामूहिक आरती का रिहर्सल करते 1100 विद्यार्थी।

रात 8 बजे गिनीज बुक की टीम ड्रोन से गिनती पूरी कर करेगी रिजल्ट की घोषणा

उसके बाद गिनीज बुक की टीम ड्रोन से गिनती कर आठ बजे तक रिजल्ट घोषित कर देगी। अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा। शो के जरिए प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की वीर मुद्रा का लोग दिव्य दर्शन कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम में खासतौर से लेजर लाइट्स, वॉयस ओवर और म्यूजिकल नैरेशन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता नजर आयेगा। दीपोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम में 15 मिनट तक एरियल ड्रोन शो आयोजन होगा। इसमें मेड इन इंडिया ड्रोन्स का इस्तेमाल होगा।

ड्रोन शो के जरिए रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव, राम दरबार वाल्मीकि, तुलसीदास व राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के जरिए दर्शाया और दिखाया जाएगा। पुराने सरयू पुल पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

10 नम्बर घाट पर ही बने मंच पर सीएम योगी मौजूद रहेंगे और वहीं पर सीएम को गिनीज बुक की ओर से कीर्तिमान बनाने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। दीपावली की सुबह हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन करने के बाद वह गोरखपुर रवाना होंगे।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img