झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर कुल 1211 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 23 नवंबर को होगा भाग्य का फैसला

रांची. झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। सभी 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1211 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1081 पुरुष प्रत्याशी हैं। महिला उम्मीदवारों की संख्या 128 है, जबकि 2 प्रत्याशी ट्रांसजेंडर हैं। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी है।

उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान की तैयारी अंतिम दौर में है। इस चरण में कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि दूसरे चरण के मतदान की तिथि 20 नवंबर है। इस चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पर्ची का वितरण युद्धस्तर पर जारी

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के घरों तक बीएलओ द्वारा मतदान पर्ची का वितरण युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता मतदान करने जाते वक्त मतदाता पर्ची में उल्लेखित सीरियल नंबर और पार्ट नंबर नोट कर जाएं। इससे उन्हें अपना नाम ढूंढने में अत्यल्प समय लगेगा। वहीं पार्ट नंबर से सही कतार में खड़ा होने की जानकारी मिल जाएगी। इससे मतदान करने में जहां काफी कम समय लगेगा, वहीं मतदान की गति भी काफी बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एक अरब 43 करोड़ 26 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...