चंपई सोरेन के गढ़ में गरजे हेमंत सोरेन, बोले- ‘भाजपा वालों के कान के पर्दे फट जाएंगे’

सरायकेला. जेएमएम के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी चंपई सोरेन के गढ़ में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने जेएमएम प्रत्याशी गणेश महली के लिए वोट मांगा। साथ ही इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरायकेला की जनता 13 नवम्बर के दिन ‘तीर-धनुष’ पर इतना बटन दबाएगी कि भाजपा वालों के कान के पर्दे फट जाएंगे।

चंपई सोरेन के गढ़ में गरजे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा आदिवासियों-मूलवासियों को अपनी माटी से खदेड़ना चाहती है। बीजेपी झारखंड की माटी की दुश्मन है। झारखण्ड में गरीबी ने किस हद तक अपनी जड़ें फैलायी है, हमें पता है। इसलिए बढ़ती महंगाई की मार से त्रस्त लोगों का बोझ कम करने के लिए हमने लाखों लोगों का हजारों-लाखों रुपयों का बकाया बिजली बिल माफ किया है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि लाखों मंईयां को भी हमने सम्मान राशि देने का काम किया है। जिसे दिसम्बर से बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाएगा। झारखंड में विद्वेष पैदा करने की साजिश करने वालों को डोजर चलाकर भगाने का काम किया जाएगा। कोल्हान की वीर और क्रांतिकारी भूमि चक्रधरपुर की जनता सिर्फ तीर-कमान को अपना आशीर्वाद देगी।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। इसको लेकर चुनावी प्रचार प्रासार जोरों पर है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...