Big Breaking : वाराणसी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान 11 मजदूर दबे, एक की मौत

डिजीटल डेस्क : Big Breakingवाराणसी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान 11 मजदूर दबे, एक की मौत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भेलूपुर इलाके में बुधवार दोपहर हुए हादसे में 11 मजदूर दब गए। जैसे-तैसे दबे हुए मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां एक मजदूर की मौत होने की पुष्टि की गई है। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

भेलूपुर जल संस्थान के पास हुआ हादसा…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भेलूपुर जल संस्थान के पास बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। आननफानन सभी को निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

वहां एक मजदूर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त बबलू (25) के रूप में हुई है। वह मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के कौआसाथ का निवासी था। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत मजदूर बबलू की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी इस समय गर्भवती है।

हादसे में घायल 10 अन्य मजदूरों में मुन्नी लाल (45) व प्रकाश (25) की हालत गंभीर बताई जा रही रहै। अन्य घायलों की पहचान जीयुत, मनोज, विनोद, टिंकू, सूबेदार, राजकुमार, राजू, मनोज कुमार के रूप में हुई है। इनमें से मुन्ना का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हुआ हादसा, मची अफरातफरी…

वाराणसी में भेलूपुर जल संस्थान के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हादसा हुआ। उपचाराधीन घायल मजदूर विनोद ने बताया कि नीचे बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसक गई और उसी के नीचे वह और उसके साथ कम करने वाले अन्य मजदूर दब गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। यहां काम करवाने वाला ठेकेदार हादसे के बाद से ही फरार है। मोबाइल पर उसकी लोकेशन की टोह ली जा रही है।

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...