Big Breaking : वाराणसी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान 11 मजदूर दबे, एक की मौत

डिजीटल डेस्क : Big Breaking – वाराणसी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान 11 मजदूर दबे, एक की मौत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भेलूपुर इलाके में बुधवार दोपहर हुए हादसे में 11 मजदूर दब गए। जैसे-तैसे दबे हुए मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां एक मजदूर की मौत होने की पुष्टि की गई है। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

भेलूपुर जल संस्थान के पास हुआ हादसा…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भेलूपुर जल संस्थान के पास बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। आननफानन सभी को निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

वहां एक मजदूर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त बबलू (25) के रूप में हुई है। वह मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के कौआसाथ का निवासी था। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत मजदूर बबलू की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी इस समय गर्भवती है।

हादसे में घायल 10 अन्य मजदूरों में मुन्नी लाल (45) व प्रकाश (25) की हालत गंभीर बताई जा रही रहै। अन्य घायलों की पहचान जीयुत, मनोज, विनोद, टिंकू, सूबेदार, राजकुमार, राजू, मनोज कुमार के रूप में हुई है। इनमें से मुन्ना का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हुआ हादसा, मची अफरातफरी…

वाराणसी में भेलूपुर जल संस्थान के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हादसा हुआ। उपचाराधीन घायल मजदूर विनोद ने बताया कि नीचे बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसक गई और उसी के नीचे वह और उसके साथ कम करने वाले अन्य मजदूर दब गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। यहां काम करवाने वाला ठेकेदार हादसे के बाद से ही फरार है। मोबाइल पर उसकी लोकेशन की टोह ली जा रही है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...