CM क्यों खामोश हैं? पीएम के लगातार दो बिहार दौरा पर राजद ने पूछा सवाल..

CM

पटना: महापर्व छठ के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बिहार आये थे और अब इस एक सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दो दिन बिहार दौरा पर आएंगे। प्रधानमंत्री के लगातार दो दौरा और भाजपा अध्यक्ष के बिहार आने के मामले में राजद ने भाजपा को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। राजद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को ठगा है। बिहार की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। उनसे प्रधानमंत्री ने जो वादे किये थे वह नहीं निभाए हैं तो अब बिहार की जनता ने पूछना शुरू कर दिया है।

राजद के प्रधान महासचिव और विधायक रणविजय साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को ठगा है। उन्होंने आरा में कहा था कि बिहार को कितना दूं तो बिहार की जनता आज पूछ रही है कि हमारे बिहार की हिस्सेदारी कब मिलेगी? आपने जो बिहार से पलायन रोकने, नौजवानों को रोजगार देने, चीनी मिल खोलने, किसानों की आय दुगुना करने का जो वादा किया था वह कब होगा? बिहार को विशेष राज्य के दर्जा का क्या होगा? बिहार की जनता प्रधानमंत्री से कई सवाल कर रहे हैं। आप देखिये प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

उन्होंने बिहार की जनता को ठगा है तो आने वाले चुनाव में बिहार की जनता भी उन्हें ठगेगी। रणविजय साहू ने भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के बिहार दौरा को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री क्यों नहीं बोल रहे हैं। वे चुप क्यों हैं, वे सिर्फ कुर्सी पर आसीन हैं, बिहार की सत्ता कौन चला रहा है। बिहार में अपराध बढ़ा है, हत्याएं हो रही है, आखिर इसका जिम्मेवार कौन है। शराब के नाम पर नौटंकी हो रहा है, गरीब लोग मारे जा रहे हैं। बिहार ने इस बार करवट लेने का निर्णय लिया है। तेजस्वी यादव मुद्दे के साथ राजनीति कर रहे हैं जबकि भाजपा के नेता नफरत की राजनीति कर रहे हैं। वे हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं।

बिहार में सकारात्मक राजनीति की मुहीम तेजस्वी यादव ने शुरू की है। वहीं राजद सांसद सुधाकर सिंह के भाजपा के लोगों की पिटाई की बयान पर कहा कि जब आप बयान सुनेंगे तो सुधाकर सिंह ने कहा है कि पिछले चुनाव में भाजपा के गुंडों ने बूथ कैप्चर करने की कोशिश की थी और इस बार भी अगर वे वही कोशिश करेंगे तो राजद के सिपाही उनका मुकाबला करेंगे। बिहार में बदलाव की मुहीम है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। राजद विधायक रणविजय साहू ने विधानसभा उप चुनाव में सभी चार सीटों पर जीत का दावा किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Minister रत्नेश सदा ने किया दावा ‘बिहार उपचुनाव में एनडीए की होगी जीत, तेजस्वी…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
CM CM CM CM CM

CM

Highlights

Saffrn

Trending News

कटिहार ट्रैफिक पुलिस बनी फरिश्ता, सड़क किनारे रो रही मां-बेटी को...

कटिहार : कटिहार जिले में इस बार खाकी का ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई ट्रैफिक पुलिस की तारीफ कर...

2 गुटों के बीच NH-31 पर गैंगवार, दूसरे गुट के युवक...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में दो गुटों के बीच एनएच-31 पर गैंगवार हो गया। यह घटना जेल गेट के समीप से शुरू...

मारूफगंज मंडी में स्थित पूजा सामग्री व कपूर की दुकान में...

पटना सिटी : पटना सिटी से इस वक्त की एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां पटना सिटी के मालसलामी थाना...

Fuel Price Impact: रांची में पेट्रोल-डीजल महंगा, चावल से फ्रिज तक...

 रांची में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.43 और डीजल 7.88 रुपए महंगा हुआ है। इसका असर चावल, फ्रिज, पीवीसी पाइप और बस किराये...

STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात...

मसौढ़ी : बिहार में अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को आज अहले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img