कल्पना सोरेन को चुनाव प्रचार करने से रोका गया! हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप

रांची. विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आज चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच हेमंत सोरेन ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कल्पना सोरेन का आज चुनावी सभा में जाने से रोका गया है। साथ ही कल्पना सोरेन ने इसको लेकर कहा है कि लातेहार की जनता को फोन से ही संबोधन करने को विवश होना पड़ा।

कल्पना सोरेन को चुनाव प्रचार करने से रोकने का आरोप

मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन सोशल मीडिया एक्स के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने पोस्ट कर कहा है, ‘पिछले हफ्ते मुझे डेढ़ घंटे तक रोककर चुनाव प्रचार में जाने नहीं दिया गया। आज कल्पना को भी चुनावी सभा में जाने से रोका जा रहा है। इतना डर क्यूँ है भाजपा और केंद्र सरकार को झारखण्डियों से?’

उन्होंने आगे लिखा है, भाजपा ने पिछले 5 साल में कई बार मेरे कामों में रोड़ा अटकाने का काम किया। जब भी मैं राज्य के लिए आगे बढ़ता हूं, यह लोग षड्यंत्र पर षड्यंत्र करते हैं, उससे बाज नहीं आते हैं। मुझे जेल में डालने से भी इनका मन नहीं भरा है क्या? कारण क्या है?’

वहीं कल्पना सोरेन ने कहा है, ‘लातेहार की जनता को फ़ोन से ही संबोधन करने को विवश होना पड़ा। लातेहार समेत झारखण्ड की जनता देख रही है कि केंद्र सरकार और भाजपा के निर्देश पर झारखण्डियों को कैसे अपमानित किया जा रहा है। सदियों से झारखण्ड इसी शोषण और अत्याचार से तो लड़ता आया है, लेकिन अब और नहीं। भाजपा को उसके षड्यंत्र का करारा जवाब मिलेगा।’

बता दें कि, आज 3 बजे पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। समय से पहले प्रत्याशी यह प्रयास कर रहे थे कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। 13 नवंबर को मतदान होना है। अब देखना यह होगा कि मतदाता अपना आशीर्वाद किस प्रत्याशी को देता है और कौन यहां से जीत कर विधानसभा जाते हैं।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...