विधानसभा चुनाव: सिमडेगा में 11 बजे तक 33.18 प्रतिशत हुआ मतदान

सिमडेगा. विधानसभा चुनाव के पहल चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक में सिमडेगा में 33.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण में झारखंड में सुबह 11 बजे तक कुल 29.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

सिमडेगा में इनके बीच मुकाबला

सिमडेगा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार श्रद्धानंद बेसरा और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार भूषण बारा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से भूषण बारा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार श्रद्धानंद बेसरा को हराया था। इस बार इस सीट से एक बार फिर श्रद्धानंद बेसरा और भूषण बारा आमने सामने हैं।

पहले चरण में यहां-यहां हो रहा मतदान

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...