मुख्यमंत्री ने गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरुनानक देव जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं। उन्होंने शांति, दया एवं मानवता का पवित्र संदेश देने के लिये चारों दिशाओं में बड़े पैमाने पर यात्राएं की थीं। गुरुनानक देव जी ने ‘इक ओंकार’ का नारा दिया था यानि ईश्वर एक है। गुरुनानक देव जी कहा करते थे कि किसी भी तरह के लोभ को त्याग कर, अपने हाथों से मेहनत कर और न्यायोचित तरीकों से धन अर्जित करना चाहिए। गुरुनानक देव जी के समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिये हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भी बिहारवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़े : कार्तिक पूर्णिमा कल, आज रात से ट्रैफिक डायवर्जन

यह भी देखें :

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...