पटना: राजधानी पटना के एनएमसीएच में एक मृतक का आंख गायब होने का मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। मामला सामने आने के बाद अब विपक्ष ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है। मामले में राजद ने घटना की निंदा की और मामला को गंभीर बताया। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने घटना की निंदा की और कहा कि यह घटना निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद काफी गंभीर है और इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हैं उनके ऊपर उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि यह मामला अस्पताल के कार्यप्रणाली और प्रशासनिक लापरवाही दर्शाता है। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
यह भी पढ़ें- Tejashwi को हिम्मत है तो एक बार फिर भेजें नोटिस, जदयू ने तेजस्वी पर एक बार फिर लगाया बड़ा आरोप
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
NMCH NMCH
NMCH


















