Damage Control : दिल्ली में भाजपा के दो बार के विधायक AAP में हुए शामिल, दिल्ली में सियासी पाई हाई

डिजीटल डेस्क : Damage Controlदिल्ली में भाजपा के दो बार के विधायक AAP में हुए शामिल, दिल्ली में सियासी पाई हाई। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सियासी पारा लगातार हाई है।

दोपहर के समय दिल्ली की सत्तारूढ़ AAP सरकार को तब करारा झटका लगा था जब परिवहन मंत्री मंत्री कैलाश गहलोत ने सरकार के साथ AAP की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था।

अब AAP ने इसका कुछ हद तक Damage Control करते हुए भाजपा को झटका दिया है। भाजपा के दो बार के विधायक अनिल झा ने भाजपा को टाटा बाय बाय बोल दिया है एवं AAP का दामन थाम लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा को दिलाई AAP की सदस्यता

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगे झटके का Damage Control करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के दो बार के विधायक अनिल झा को AAP (आम आदमी पार्टी) की सदस्यता दिलाई। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अब अनिल झा को AAP का हिस्सा बताया।

इस मौके पर अनिल झा ने AAP में शामिल होते ही कहा कि – ‘मैं 32 साल एक पार्टी में रहा हूं लेकिन मेरा सौभाग्य है कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में  AAP में शामिल हो रहा हूं।

…अरविंद जी ने सामाजिक न्याय के लिए जो काम किए, मैं उनका और उनकी पार्टी का धन्यवाद देता हूं… दिल्ली के तकरीबन 1600 कच्ची कालोनियों में जहां पूर्वांचली रहते हैं। वहां की बच्चियों को AAP और अरविंद केजरीवाल के चलते अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा मिल रही है’।

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और अनिल झा
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और अनिल झा

अरविंद केजरीवाल बोले – पूर्वांचलियों पर भाजपा-कांग्रेस सिर्फ राजनीति की…

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा को AAP में शामिल कराने के मौके पर कहा कि –  ‘…अनिल झा का स्वागत करता हूं। …अनिल झा ने पूर्वांचल समाज के लिए बड़ा काम किया। उत्तर प्रदेश और बिहार में जब हमारे भाइयों को अच्छी शिक्षा और रोजगार नहीं मिलता है तो वो दिल्ली आते हैं।

…वो दिल्ली में घर नहीं ले पाते हैं तो कच्ची कालोनियों में ही बस गए हैं। उनमें सबसे ज्यादा पूर्वांचल के लोग रहे हैं। …भाजपा और कांग्रेस ने उन पर सिर्फ राजनीति ही की है।

…जब मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री बना तो अधिकारियों ने कहा कि वहां विकास नहीं हो सकता, कोर्ट की अड़चन है, लेकिन हमने वहां 2015 से सीवर, पानी की लाइन डाली, विकास कार्य किए।

…करीब 1700 में से 1650 कालोनियों में पानी की सप्लाई पहुंचा दी है। ये सभी काम हमारी सरकार बनने के बाद हुए। वहां जमीन के रेट कम थे अब बढ़ गए हैं’।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के दो बार के विधायक अनिल झा को AAP (आम आदमी पार्टी) की सदस्यता दिलाई
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के दो बार के विधायक अनिल झा को AAP (आम आदमी पार्टी) की सदस्यता दिलाई

Damage Control करते हुए बोले केजरीवाल ने साधा निशाना, बोले – भाजपा ने केवल धोखा दिया…

अपने को झटका लगने के कुछ दी घंटे में Damage Control करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर आगे सियासी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बोले कि –‘…भाजपा ने केवल धोखा ही दिया है। …पूर्वांचल का वोट लेने के लिए भाजपा नेताओं ने कहा था कि रजिस्ट्री खोल रही है लेकिन ऐसा नहीं किया। हम उनको धोखा नहीं देते, अभी और काम करना है।

…दिल्ली में दो सरकारें हैं। एक राज्य सरकार और एक केंद्र सरकार। दोनों के पास शक्तियां और रिसोर्सेज हैं। केंद्र सरकार के पास असीम शक्ति है।

…दिल्ली सरकार के पास तो कम शक्ति हैं, लेकिन आज मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि आपने पूर्वांचल समाज के लिए क्या काम किए? एक काम गिना दें जो आपने किए हैं’।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...