Advertisment

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने निकाला प्रतिरोध मार्च

मुंगेर : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एआईकेकेएमएस के नेतृत्व में मुंगेर स्टेशन के समीप से एक विशाल जुलूस निकाली गई। जिसमें सैकड़ों किसान मजदूर शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व भरत मंडल, रविंद्र मंडल, पंकज प्रीतम, सुधीर यादव, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, गीता साव, राजकुमार मंडल और नारायण यादव आदि ने किया। जुलूस में शामिल किसान नेता नारे लगा रहे थे। बिजली बिल कानून-2023 निरस्त करो। गरीबों से पैसा चूसने वाली मशीन प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाओ।

किसान नेताओं का कहना है कि किसानों के लागत से फसल का डेढ़ गुना दाम और एमएसपी की गारंटी करनी होगी। खेत मजदूर को पूरे साल काम एवं पर्याप्त मजदूरी देनी होगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों एवं मजदूरों को 10 हजार मासिक पेंशन देनी होगी। नौवागढी स्थित रायपोखर एवं मैदान की अवैध तरीके से कराए गए जमाबंदी को रद्द करना होगा। सरकारी राय पोखर मैदान का जमाबंदी रद्द कर तालाब की खुदाई, वृक्षारोपण और खेल मैदान का जीर्णोद्धार करना होगा। अवैध तरीके से सरकारी जमीन का रसीद काटने वाले एवं कटाने वाले अफसर को शख्त से शख्त सजा देनी होगी। भू-माफिया, नेता और अफसर गठजोड़ मुर्दाबाद। संग्रामपुर अंचल कार्यालय में चल रहे लूट की जांच कर अति शीघ्र कार्रवाई करनी होगी। टेटिया बंबर संग्रामपुर धरहरा प्रखंड अंतर्गत गरीब महादलित बस्तियों में पांच डिसमिल जमीन का बंदोबस्त कर घर बनवाना होगा। धरहरा प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर मुसहरी में पीने के पानी की व्यवस्था करनी होगी। सदर प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर गांव में आने-जाने के लिए सड़क बनाना होगा। जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए शहीद स्मारक चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गई ।

सभा को संबोधित करते हुए एआईकेकेएमएस के जिला सचिव भरत मंडल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियां किसान मजदूर के बदहाली के लिए जिम्मेदार है। खेती बिजली को भी निजी कंपनियों को मुनाफा के लिए खोल दिया है। दिल्ली किसान आंदोलन में केंद्र सरकार एमएसपी के गारंटी करने और बिजली बिल कानून-2023 रद्द करने का वादा किए थे। आज जबकि किसान मजदूर स्मार्ट मीटर में बिल भरते भरते परेशान है। फिर भी बिहार और केंद्र सरकार इस पर ध्यान न देकर प्रीपेड मीटर लगाने पर आमादा है। यह राज पूंजीपतियों, भूमाफिया, भ्रष्ट अफसर और भ्रष्ट नेताओं के गठजोड़ से चल रहा है जिसके चलते किसान मजदूर बदहाल हैं। जिसका ताजा उदाहरण नौवागढी स्थित रायपोखर मैदान है। रायपोखर सैकड़ों वर्षों से लोगों के द्वारा इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

यह भी देखें :

अनुमंडल अधिकारी मुंगेर द्वारा जमाबंदी रद्द करने के लिए आदेश देने के बावजूद मुंगेर अंचलाधिकारी एवं एडीएम मुंगेर भ्रष्ट नेताओं के इशारे पर मामले को टाल मटोल कर रही है। अगर जनहित मे उपयोगी रायपोखर मैदान का अवैध जमाबंदी रद्द नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। उसके बाद एआईकेकेएमएस के राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र मंडल ने भी अपनी बातें रखते हुए कहा कि अभी भी लोग जीवन के मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। दलित और महादलित बस्तियों में पीने के पानी, आने-जाने के लिए सड़क और रहने के लिए घर भी नहीं है। दूसरी तरफ संग्रामपुर अंचल अधिकारी द्वारा धड़ल्ले से लूट जारी है। अंचलाधिकारी स्थानीय निवासी होने के नाते लोगों के साथ द्वेषभाव से संचालित होकर काम कर रहे हैं। जिसमें स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।

इस सभा के माध्यम से अंचल कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की जिलाधिकारी से अपील की। अंत में देवानंद मंडल के द्वारा क्रांतिकारी गीत, नया समाज बनावो भैया, तब हो तो कल्याण हो गया। सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। जिसमें गीता साव, पंकज प्रीतम, विकास कुमार और जितेंद्र कुमार प्रमुख थे। अंत में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमें भारत मंडल, पंकज प्रीतम, गीता साव, सुधीर यादव, नारायण यादव और जितेंद्र कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़े : PACS Election के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...