SP ने मोतिहारी पुलिस को ‘पीपुल फ्रेंडली’ बनाने के लिए की नई पहल की शुरुआत

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस के द्वारा पुलिस को और पीपुल फ्रेंडली बनने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। ताकि आम लोगों का पुलिस के प्रति सकारात्मक भावना हो और पुलिस के साथ मिलकर अपराध पर काबू पाया जा सके। इसको लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश के बाद अब सभी थानों में शादी-विवाह या बड़े कार्यक्रम के आयोजन में पुलिस के सहयोग को लेकर एक नई पहल की शुरुआत की है।

एसपी ने कहा कि पुलिस की गस्तीदल अब शादी-विवाह में शराबबंदी को सफल बनाने चोरी की घटनाओं को रोकने छेड़खानी को रोकने के साथ-साथ हर्ष फायरिंग जैसी घटना को रोकने में कारगर कदम उठाएगी। शादी विवाह से जुड़े परिजनों को द्वारा एक आवेदन पत्र थाने में दिया जा रहा है। उसके बाद पुलिस की गस्ती शादी समारोह में पहुंचकर लड़के और लड़की के परिजनों से मुलाकात कर उनका सुरक्षा की गारंटी दे रहे हैं। मोतिहारी के आदापुर, छौड़ादानो और चकिया पहाड़पुर के साथ-साथ कई थानों की पुलिस के द्वारा शादी-विवाह में में पहुंचकर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से शादी विवाह करने का सुझाव भी दिया गया।

वहीं अपराधियों से किसी तरह की नहीं डरने की सलाह दी गई। मोतिहारी के छतौनी थाने इलाके में थाने की पुलिस शादी-विवाह समारोह में पहुंचकर लोगों से फीडबैक भी लिया। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने लड़के और लड़की पक्ष से मुलाकात कर उनसे बात की उनको सुरक्षा का अश्वशन दिया। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद थानों में शादी-विवाह में सुरक्षा की गारंटी के लिए एक आवेदन लिया जा रहा है। इस आवेदन के आलोक में हम शादी विवाह में पहुंचकर लड़के और लड़की पक्ष से मुलाकात कर लफंगों को सबक सिखाने का आश्वासन भी दे रहे हैं।

यह भी देखें :

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने भी इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मोतिहारी में पुलिस को और पीपुल फ्रेंडली बनाया जा रहा है। लोगों को पुलिस के सहयोग के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गरीब हो या अमीर कोई भी व्यक्ति स्थानीय थाने में सुरक्षा की गारंटी के लिए एक आवेदन दे रहा है। उसी के आलोक में पुलिस लोगों को सुरक्षा देने के लिए शादी-विवाह के दिन समारोह स्थल पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षा दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : नकली व्हील सर्फ के मिनी फेक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...