जमीन को लेकर विवाद में अधेड़ महिला की पीट-पीटकर हत्या

मोतिहारी : मोतिहारी में एक इकट्ठे जमीन को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में एक अधेड़ महिला की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान बखरी गांव निवासी 75 वर्षीय केसरी देवी के रूप में हुई है। घटना पताही थाना क्षेत्र के बखरी गांव की है।

घटना के संबंध में मृतका कि बहु ने बताया कि राम एकबाल साह और जगरनाथ साह के बीच एक इकट्ठे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवादित जमीन पर पेड़ लगा था। उसी पेड़ के टहनी की कटाई जगरनाथ साह द्वारा किया गया था। जैसे ही इस बात की जानकारी राम एकबाल साह को लगी। वह अपने सहयोगियों के साथ जाकर जगरनाथ साह के साथ मारपीट करने लगा। बेटा को पिटता देख बूढ़ी मां बचाने आ गई। इसी दौरान हमलावरों ने वृद्ध महिला पर भी हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पुत्र जगरनाथ साह का सर फट गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी देखें :

थानाध्यक्ष पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में एक अधेड़ की मारपीट के दौरान मौत हो गई है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बखरी गांव में राम एकबाल साह और जगारनाथ सह के बीच दो कट्ठा जमीन को लेकर विवाद हुआ था। रामएकबाल साह अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इसी बीच बेटा को पीटता देख बाल केशरी देवी (75) छुड़ाने गई। इस दौरान चोट लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़े : स्कॉर्पियो से ठोकर लगने से बालक की मौत, लोगों ने लगायी आग

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...