रामगढ में भी हुई BJP की, बसपा से कड़ी टक्कर तो राजद…

186
BJP
रामगढ में भी हुई BJP की, बसपा से कड़ी टक्कर तो राजद...
Advertisment

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के सभी चार सीटों का परिणाम आ गया है। रामगढ सीट से भाजपा के अशोक सिंह ने जीत दर्ज की है। अशोक सिंह करीब 1362 इतने वोटों से बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव को करीब डेढ़ हजार वोटों से पराजित किया है। रामगढ सीट पर मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा और शुरुआती दौर में बसपा के प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव लगातार आगे चल रहे थे। हालाँकि वोटों का अंतर बहुत अधिक नहीं था लेकिन ऐसा महसूस होने लगा था कि रामगढ सीट पर बसपा बाजी मारेगी। लेकिन मतगणना के दौरान चल रहे मुकाबला को अशोक सिंह पास करते हुए विजयी बढ़त बना लिया।

Advertisment

रामगढ विधानसभा सीट राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे। अजीत सिंह मतगणना की शुरुआत से ही तीसरे नंबर पर थे और वह तीसरे नंबर पर ही रह गए। रामगढ विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने 62257 वोट प्राप्त किया जबकि बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव को 60895 को वोट मिले। वहीं राजद के उम्मीदवार अजीत सिंह को 35825 वोट प्राप्त हुआ। रामगढ विधानसभा सीट पर बात करें जन सुराज की तो जन सुराज के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह करीब साढ़े छः हजार वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे।

बता दें कि रामगढ विधानसभा के विधायक सुधाकर सिंह लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी। यहां लंबे समय से राजद का दबदबा कायम था जिसे अब भाजपा के अशोक सिंह ने तोड़ दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Counting के बीच गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा…

BJP BJP BJP

BJP

Advertisement