Diplomatic Politics in Loksabha Election 2024 : बाहुबली धनंजय सिंह ने पत्नी का टिकट बसपा को लौटाया, जौनपुर से बसपा से नामांकन करेंगे सांसद श्याम सिंह यादव

जौनपुर: Diplomatic Politics in Loksabha Election 2024 का हाईवोल्टेज नजारा रविवार रात से सोमवार दोपहर के बीच उत्तर प्रदेश में दिखा है। यहां जौनपुर लोकसभा सीट से घोषित बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह रेड्डी अब बसपा की ओर से चुनाव नहीं लड़ेंगी। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह ने सियासी गणित साधने के लिए यह कदम उठाया है जिससे क्षेत्र की सियासत के पुराने धुरंधर भी सन्न हैं।

अभी सिर्फ इतना कहा गया है कि धनंजय सिंह ने नामांकन की अंतिम तिथि 6 मई से ऐन पहले की आधी रात को अपनी पत्नी का टिकट नितांत निजी कारणों से बसपा नेतृत्व को लौटा दिया है। उसके बात रात एक बजे ही बसपा नेतृत्व ने अपने निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट दिया है। अब वह नामांकन के लिए अपने आवास से समर्थकों संग निकलने वाले हैं।

जौनपुर लोकसभा सीट से घोषित बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह रेड्डी अब बसपा की ओर से चुनाव नहीं लड़ेंगी।
Diplomatic Politics : जौनपुर में समर्थक महिलाओं संग श्रीकला
Diplomatic Politics : धनंजय की पत्नी के चुनाव मैदान से हटने और बसपा से दूरी पर जौनपुर वाले सन्न

Diplomatic Politics in Loksabha Election 2024 सोमवार को जिस रूप में जौनपुर में सामने आई, उससे हर कोई चकित रह गया। सियासी उठापटक के बीच हॉट सीट बन चुकी जौनपुर लोकसभा सीट पर तब सियासी हलचल उफान पर पहुंच गई जब श्रीकला के टिकट कटने की खबर आम हुई। यहां से श्रीकला की उम्मीदवारी न करने और बसपा के नए प्रत्याशी की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की है। हालांकि इसकी क्या वजह है इस संबंध में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

सियासी उठापटक के बीच हॉट सीट बन चुकी जौनपुर लोकसभा सीट पर तब सियासी हलचल उफान पर पहुंच गई जब श्रीकला के टिकट कटने की खबर आम हुई। य
फाइल फोटो

अब जौनपुर सीट से सोमवार को सीटिंग सांसद रहे श्याम सिंह यादव के नामांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह व सपा प्रत्याशी के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा नामांकन कर चुके हैं। बहरहाल तेजी से बदलते सियासी घटना क्रम में आगे क्या होगा। राजनीति के खिलाड़ी पूर्व सांसद धनंजय सिंह का अगला कदम क्या होगा इस ओर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। इस बीच उम्मीदवारी तय होने के बाद श्याम सिंह यादव ने कहा कि एक ज्योतिषी ने बताया था कि अगले सांसद आप ही होंगे। उन्होंने कहा कि बहनजी ने फोन करके लड़ने के लिए कहा।  श्याम सिंह यादव जौनपुर से सीटिंग सांसद भी हैं।

धनंजय सिंह ने नामांकन की अंतिम तिथि 6 मई से ऐन पहले की आधी रात को अपनी पत्नी का टिकट नितांत निजी कारणों से बसपा नेतृत्व को लौटा दिया है। उसके बाद रात एक बजे ही बसपा नेतृत्व ने अपने निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट दिया है।
Diplomatic Politics
Diplomatic Politics – खबर उड़ी कि बसपा ने काटा धनंजय की पत्नी का टिकट

लोकसभा चुनाव के बीच जौनपुर से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई कि बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने यहां से बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है। इसी के साथ लोगों की भीड़ बसपा नेताओं के यहां जुटनी शुरू हुई तो साफ हुआ कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने यहां से उम्मीदवार बदलते हुए श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। श्याम सिंह यादव ने दोपहर 1 बजे नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है।

श्याम सिंह और बसपा के जोनल कॉर्डिनेटर ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर यह सब तय हुआ। अचानक बदले गए फैसले पर ही आगे जौनपुर में पार्टी के लोग जमीनी स्तर पर पूरी मजबूती से तत्काल प्रभाव से जुट गए हैं।

बसपा से पहले प्रत्याशी घोषित हुईं श्रीकला रेड्डी के पति और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने घर पर सोमवार को करीबी लोगों की बैठक बुलाई है।
फाइल फोटो

इस बीच बसपा से पहले प्रत्याशी घोषित हुईं श्रीकला रेड्डी के पति और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने घर पर सोमवार को करीबी लोगों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बाहुबली धनंजय सिंह अपनी आगे की रणनीति के बारे में कुछ खुलासा कर सकते हैं।  इसी बैठक में तय होगा कि बसपा से दूरी के बाद से धनंजय सिंह की पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी या नहीं। उनकी पत्नी श्रीकला ने चार दिन पहले ही बसपा से नामांकन दाखिल किया था।

जौनपुर लोकसभा सीट के बसपा से सीटिंग सांसद श्याम सिंह यादव ने सोमवार को इस हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बारे में पूछे जाने पर मुस्कुराए। फिर बोले कि सब नसीब का खेल है।
सांसद श्याम सिंह यादव

श्याम सिंह यादव बोले – रात एक बजे फोन आया कि नामांकन पेपर तैयार करो

जौनपुर लोकसभा सीट के बसपा से सीटिंग सांसद श्याम सिंह यादव ने सोमवार को इस हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बारे में पूछे जाने पर मुस्कुराए। फिर बोले कि सब नसीब का खेल है। कहा कि बीती रात करीब एक बजे बसपा सुप्रीमो बहन मायावती जी का फोन आया। श्याम सिंह यादव ने कहा – ‘मुझे दोबारा जौनपुर से बसपा का प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी। सुनकर हैरत में था और खुश भी कि नेतृत्व का भरोसा मुझ पर कायम है। बहन जी ने मुझे एक बार फिर अपने आशीर्वाद से नवाजा है।

बहन जी ने सीधे कहा कि नामांकन का पेपर तैयार कर लो और आखिरी दिन है, दाखिल करो। यह भी एक संयोग ही रहा है कारण कि सोमवार को मुझे कहीं बाहर निकलना था। उसकी तैयारी कर ली थी लेकिन रात एक बजे फोन आने के बाद सब बदल गया। नामांकन संबंधी सभी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। बसपा का अधिकृत टिकट और सिंबल लेकर कोआर्डिनेटर महोदय लखनऊ से रवाना हो चुके हैं। अगले घंट-दो घंटे में जौनपुर पहुंच जाएंगे। उनके यहां पहुंचते ही नामांकन दाखिल कर दिया जाएगा। अभी तक तय है कि दोपहर करीब एक बजे नामांकन किया जाएगा’। Diplomatic Politics Diplomatic Politics Diplomatic Politics 

Bihar Farmers Input Subsidy: बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! मुख्यमंत्री ने...

Bihar Farmers Input Subsidy पटना: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए, बिहार सरकार ने 'कृषि इनपुट सब्सिडी योजना' के तहत...

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...