पर्थ में विराट कोहली ने शतक ठोंककर सचिन और डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा, भारत ने घोषित की पारी

डिजीटल डेस्क : पर्थ में विराट कोहली ने शतक ठोंककर सचिन और डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा, भारत ने घोषित की पारी। आस्ट्रेलिया के पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली ने एक शानदार शतक जमा दिया।

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से मिली बेहतरीन शुरुआत के बाद विराट ने मोर्चा संभाला और अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक जमा दिया।

अपने इस शतक से विराट ने सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रैडमैन जैसे महानतम बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी।

143 गेदों में विराट ने खेली 100 रनों की नाबाद पारी

पहली पारी में 5 रन बनाकर आउट होने वाले कोहली का बल्ला दूसरी पारी में जमकर बोला और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक जड़ दिया। भारत के लिए कोहली से पहले इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाया था। विराट कोहली के शतक का सभी को इंतजार था।

विराट कोहली के शतक लगाते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर से पारी घोषित करने का फैसला लिया गया। विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। विराट ने लियोन की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया।

विराट कोहली ने शतक के लिए अपना लंबा इंतजार भी खत्म किया। उनका पिछला शतक 491 दिन पहले जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में आया था। इसके बाद से ही विराट का बल्ला खामोश हो गया था और कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे।

विराट कोहली
विराट कोहली

पूरे 6 साल बाद पर्थ में टेस्ट खेलने लौटे विराट ने कई बेहतरीन रिकॉर्ड भी बनाए…

पूरे 6 साल के बाद पर्थ में टेस्ट क्रिकेट खेलने लौटे विराट कोहली ने आखिरकार इस शहर से अपना प्यार बरकरार रखा। पिछले काफी वक्त से एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे विराट ने पर्थ में ये इंतजार भी खत्म कर दिया। यही उम्मीद जताई जा रही थी कि ऑस्ट्रेलिया में वो ये इंतजार खत्म करेंगे क्योंकि इस जमीन पर उनका बल्ला हमेशा बरसता रहा है।

विराट ने इस पारी के साथ कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड भी बनाए हैं। विराट कोहली अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (51), राहुल द्रविड़ (36) और सुनील गावस्कर (34) ये कमाल कर चुके हैं। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया।

ब्रैडमैन ने 29 शतक लगाए थे। मजेदार बात ये है कि विराट ने ब्रैडमैन के देश ऑस्ट्रेलिया में ही उन्हें पीछे छोड़ा। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर विराट कोहली का ये 7वां टेस्ट शतक है, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज की ओर से सबसे ज्यादा है। उन्होंने सचिन (6) का रिकॉर्ड तोड़ा।

विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ियों के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज वॉली हेमंड (7) की बराबरी की। उनसे आगे इंग्लैंड के ही महान बल्लेबाज जैक हॉब्स (11) हैं। यही नहीं, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर में अपना 9वां शतक जमा दिया।

सचिन तेंदुलकर (11) के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में उन्होंने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम अब 9-9 शतक हैं।

कुल मिलाकर ये विराट के इंटरनेशनल करियर का 81वां शतक है और उन्होंने सिर्फ 603 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है। विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2000 रन पूरे करने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और चेतेश्वर पुजारा ऐसा कर चुके हैं।

विराट कोहली का पर्थ में शतक लगाने के बाद वाला अंदाज और दर्शक दीर्घा में अनुष्का।
विराट कोहली का पर्थ में शतक लगाने के बाद वाला अंदाज और दर्शक दीर्घा में अनुष्का।

पर्थ टेस्ट में शतक के बाद विराट ने मनाया जश्न, पत्नी अनुष्का को दी ‘फ्लाइंग किस’

अपनी शानदार पारी का जश्न मनाते हुए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी अनुष्का को ‘फ्लाइंग किस’ देते देखा जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में शतक के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का का आभार जताया।

विराट कोहली ने कहा- ‘अनुष्का हर अच्छे-बुरे समय में मेरे साथ रही हैं। वह पर्दे के पीछे चल रही हर बात को जानती हैं। वह जानती हैं कि जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो आपके दिमाग में क्या चल रहा होता है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो सिर्फ दिखावे के लिए इधर-उधर घूमता रहता है। मुझे देश के लिए प्रदर्शन करने पर गर्व है’।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...