Ranchi : शपथ ग्रहण समारोह को लेकर डीसी ने की हाई लेबल मीटिंग, दिया ये निर्देश…

Ranchi : 28 नवंबर 2024 को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। उपरोक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थलों पर पूरे झारखण्ड के दूरदराज क्षेत्रों से काफी भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

कार्यक्रम में माननीय अतिथिगण/विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने की संभावना है। जिसको लेकर उपायुक्त रांची वरुण रंजन द्वारा समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ हाई लेबल मीटिंग की। जिसको लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कराने को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।

ryo min 22Scope News

Ranchi : शपथ ग्रहण समारोह का किया समीक्षा

रांची डीसी वरुण रंजन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सम्बंधित सभी व्यवस्था तय समय में पूरा करा ले जिसमें लोगों के आने- जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था, उनके खान-पान की व्यवस्था, समारोह के दौरान दूसरे राज्यों से आने वालें मेहमान के आवासन की व्यवस्था एवं उनके पारंपरिक तरीके से स्वागत, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी गाड़ियों का मूवमेंट, कार्यक्रम के मिनट टू मिनट, रुटलाइनिंग, कंट्रोल रूम, पेय जल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, अग्निश्मन व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था।

मोरहाबादी मैदान में समारोह की तैयारियों का लिया गया जायजा 

डीसी वरुण रंजन ने मोराबादी में शपथ ग्रहण समारोह स्थल मोरहाबादी में हो तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी तैयारी तय समय में पूरा कर ले।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, राजकुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय,  जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार एवं सम्बंधित सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...