जिले में फिर दिखा रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत

मुंगेर : चांदपुरा मुख्यमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरपुर थाना क्षेत्र के सरोना गांव निवासी भोला मांझी (17 वर्ष) की मौत हो गई। घटना समय हुई जब एक तेज रफ्तार मिनी हाइवा टिपर ने भोला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता योगेंद्र मांझी अपने बेटे की इस आकस्मिक मौत से गहरे सदमे में हैं।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर बांस-बल्ला लगाकर सुल्तानगंज-देवघर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिवार के लिए मुआवजे और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की।सूचना मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ (तारापुर) और संग्रामपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

यह भी देखें :

वहीं दूसरी घटना जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमठा पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि दो बाइकआमने सामने में तेजी से आ रहे थे तभी दोमठा पुल के पास जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां इसकी सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जाया गया। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुंड निवासी कपिल देव महतो के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुआ है। घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दे दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन का आरोप, पत्नी व उसके परिवार वालों ने की बेटे की हत्या

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...

SBI Officer Recruitment: SBI में 12,000 तक नौकरियों का मौका, Clerk...

SBI चालू वित्त वर्ष में 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा। Clerk और Officer स्तर पर नियुक्तियां होंगी। बैंक 200 से 250 नई...

South Railway Apprentice Recruitment: South Railway में 4,471 पदों पर Apprentice...

 दक्षिण रेलवे ने Apprentice के 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और ITI पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार...