Education Department ने की बड़ी कार्रवाई, दो बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड

पटना: शिक्षा विभाग का कमान संभालने के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ लगातार शिक्षा विभाग की गड़बड़ियों को ठीक करने में जुटे हुए हैं। एक बार फिर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग ने पैसे उगाही और बेंच डेस्क सप्लाई में गड़बड़ी करने के आरोप में दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर बेंच डेस्क निर्माण के साथ ही टीआरई 1 और दो में काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप लगा था।

2 56 22Scope News

दोनों अधिकारियों पर अभ्कायर्थियों से पैसे लेने के आरोप लगने पर जांच का जिम्मा उपनिदेशक को दिया गया था जबकि बेंच डेस्क निर्माण में गड़बड़ी करने के आरोप के जांच का जिम्मा प्रमंडलीय उपनिदेशक को दिया गया था। उपनिदेशक के जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। प्रमंडलीय उपनिदेशक की रिपोर्ट में दोनो अधिकारियों के खिलाफ टीआरई 1, टीआरई 2 के अभ्यर्थियों से उगाही करने के आरोप की पुष्टि हुई।

इसके अलावा स्कूलों के बेंच डेस्क की सप्लाई करने वाली एजेंसी के साथ भी भ्रष्टाचार के आरोप की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उपनिदेशक की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बड़ी कार्रवाई की। इसके बाद उन्होंने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जन शिक्षा निदेशालय विकास भवन नया सचिवालय पटना निर्धारित किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Politics: हंगामेदार रहा विधान सभा का शीतकालीन सत्र, इंडिया गठबंधन करेगा बिहार बंद

Education Department Education Department Education Department

Education Department

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...