शिक्षा विभाग की बेहतरी के लिए लगातार एक्शन में ACS, विद्यालय रैंकिंग के लिए दिया निर्देश

पटना : जब से बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आईएएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने कमान संभाला है तब से वे शिक्षा विभाग में विभिन्न तरह के सुधारों के लिए प्रयासरत हैं। एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ शिक्षकों और छात्रों के सहूलियत को ध्यान में रखकर लगातार व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एसीएस ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के समग्र विकास के लिए सभी विद्यालयों का वर्ष में दो बार रैंकिंग करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि विगत आठ अगस्त को जारी पत्र के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता की बेहतरी के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया है। इसके अनुसार विद्यालय में संचालित शिक्षण और अधिगम, संसाधन उपयोग, साफ सफाई, स्वच्छता, शिकायत निवारण, सह शैक्षणिक गतिविधि समेत अन्य गतिविधियों के लिए अंक तय किया गया है जिसका कुल अंक 100 है। सभी शिक्षकों के वार्षिक मूल्यांकन प्रतिवेदन में रैंकिंग की प्रविष्टि आवश्यक रूप से की जाएगी।

यह भी देखें :

एसीएस ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इसकी प्रति सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए देना सुनिश्चित करें ताकि रैंकिंग किया जा सके। पत्र में प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षणिक, साफ सफाई, संसाधन उपयोग, सह शैक्षणिक गतिविधि और शिकायत निवारण के विभिन्न गतिविधियों के लिए अलग-अलग अंक भी तय किया गया है।

यह भी पढ़े : शिक्षा विभाग के ACS S Siddharth की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज और गोपालगंज के..

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...