PACS Election के रंजिश में 2 पक्षों में जमकर मारपीट, चली गोली, 6 लोग घायल

कैमूर : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के ससना पंचायत के मधुबनी गांव में पैक्स चुनाव का मतगणना शनिवार की रात संपन्न हो गया। मतगणना में रिजल्ट आने के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई और गोली भी चली। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति को गोली लगी है। वहीं पांच लोग मारपीट में घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में कराने के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।

वहीं कुदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घायलों में प्रीतेश कुमार, कमलेश कुमार, बालेश्वर कुमार, उमाशंकर सिंह, शैलेश कुमार सिंह और आनंद कुमार सिंह शामिल हैं। घायलों ने जानकारी देते हुए बताया कि पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गया। जिसमें लाठी, डंडा,गड़ासा और गोलीबारी भी किया गया। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। सीएचसी कुदरा से प्राथमिक उपचार कराने के बाद हम लोग सदर अस्पताल भभुआ में आए हुए हैं।

यह भी पढ़े : PACS Election के समय घर में घुस पुलिसकर्मियों ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल होने के बाद अब…

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...