तेजस्वी के संवाद यात्रा का Schedule जारी, चार को रहेंगे मुंगेर में तो…

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के नेता बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं। उनकी पार्टी राजद ने तेजस्वी के यात्रा को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है और सभी जिलाध्यक्षों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है।

तेजस्वी यादव अपनी यात्रा पर तीन दिसंबर से निकलेंगे। तीन दिसंबर को तेजस्वी पटना से रवाना हो कर मुंगेर पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 4 दिसंबर को वे मुंगेर के सगुन गार्डन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे। चार दिसंबर की शाम ही वे खगड़िया पहुंच जायेंगे और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन पांच दिसंबर को खगड़िया के कोशी महाविद्यालय प्रांगण में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उसी दिन वे बेगूसराय आएँगे और रात्रि विश्राम के बाद 6 दिसंबर को बेगूसराय के कंकौल में स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में कार्यकर्त्ता संवाद करेंगे।

सात दिसंबर को वे लखीसराय के बुद्धा रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वापस पटना लौट आएंगे। तेजस्वी दुबारा 15 दिसंबर को यात्रा पर निकलेंगे और पहले दिन वे सुपौल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 16 को वे सहरसा, 17 को मधेपुरा, 18 को अररिया, 19 को किशनगंज, 20 को पूर्णिया, 21 को कटिहार और 22 को भागलपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव अपनी संवाद यात्रा के तीसरे चरण में जमुई में थे तभी बिहार विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी गई जिसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा उपचुनाव के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में भी व्यस्त हो गए थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    अब Patna में नहीं होगी ट्रैफिक की समस्या, 5 ट्रैफिक डीएसपी…

Schedule Schedule Schedule Schedule

Schedule

Rotary में Rotary Club of Ranchi South ने 70 पौधे लगाकर...

रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ ने रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत नामकुम स्थित डिवाइन ग्रेस आश्रम में 70 पौधों के वृक्षारोपण अभियान से की।...

Bokaro MSME Day 2026: बोकारो में 17 उद्यमियों को मिला सम्मान,...

Bokaro MSME Day 2026: बुधवार को बोकारो के चास स्थित कांद्रा में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में 'विश्व MSME दिवस' और...

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...