4 December से तेजस्वी निकलेंगे संवाद यात्रा पर

पटना: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता राज्य के यात्रा पर निकलने लगे हैं। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं। तेजस्वी यादव अपनी संवाद यात्रा पर चार दिसंबर से निकलेंगे। हालांकि तेजस्वी यादव के यात्रा की शुरुआत की औपचारिक घोषणा पार्टी स्तर से नहीं की गई है।

तेजस्वी के संवाद यात्रा के चौथे चरण की यात्रा को लेकर संबंधित जिलों में कार्यक्रम स्थल की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव चार दिसंबर को मुंगेर से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे पांच दिसंबर को बेगूसराय, छः दिसंबर को खगड़िया और सात दिसंबर को लखीसराय में कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंचेंगे।

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव अपनी संवाद यात्रा के तीसरे चरण में जमुई में थे तभी बिहार विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी गई जिसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा उपचुनाव के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में भी व्यस्त हो गए थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Women’s Asian Champions Trophy की विजेता टीम और आयोजन में योगदान देने वाले कर्मियों को सीएम करेंगे सम्मानित

December December December

December

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...