Gopalganj नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के विरोध में पार्षदों ने दिया धरना

गोपालगंज: गोपालगंज में मीरगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ दर्जनों वार्ड पार्षदों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वही कार्यपालक पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पार्षदों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान वार्ड पार्षद मैनेजर साहनी, पूजा देवी ने कहा कि मीरगंज में वर्तमान समय मे हो रहे सभी योजनाओं का लेखा-जोखा की मांग पिछले 06 महीने से की जा रही है लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता से संबंधित होल्डिंग टैक्स की वसुली पार्षदों को विश्वास में लिए बिना प्राईवेट एजेन्सी को सौंप दिया गया। साथ ही वर्तमान समय में सफाई संबंधी टेंडर को एक साल के अंतराल में बढ़ा कर दोगुना 29 लाख कर आर्थिक दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकारी पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी जैसे डस्टबिन जेसीबी, जरनेटर, ठेला आदि का मनमाने दर से खरीदारी कर सरकारी पैसो का दुरुपयोग कर रहे है।

कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कार्यालय में उपयोग होने वाले सामान अलमीरा, टेबल, कुर्सी, कूलर, फर्नीचर आदि पूर्व से सही अवस्था में रहने के बावजुद भी कमिशन के लालच में नए सामानों की खरीदारी की गई है। वही इस मामले में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। हम लोगो के द्वारा किसी तरह की कोई अनियमितता या वित्तीय अनियमितता नही की गई है। बोर्ड के निर्णय के अनुसार ही सामानों की खरीदारी की गई है। कुछ लोग साजिश के तहत उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Big Breaking: Patna में खान सर को पुलिस ने लिया हिरासत में

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...