यूपी में जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य पर काम शुरू, CM Yogi का ऐलान

डिजीटल डेस्क : यूपी में जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य पर काम शुरू, CM Yogi का ऐलान। यूपी में CM Yogi आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने जीरो पॉवर्टी पर काम शुरू कर दिया है। इसका ऐलान शुक्रवार को खुद CM Yogi ने किया।

आज भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के आंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरान्त CM Yogi ने इसकी घोषणा की।

बोले CM Yogi – यूपी सरकार जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य में जुटी…

अपने संबोधन में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि- ‘…प्रदेश सरकार राज्य में जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। सरकार दलितों, वंचितों तथा शोषितों के लिए जो कुछ कर रही है, वह बाबा साहब के सपनों को साकार करने का अभियान है।

…शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जमीन के पट्टे, पेंशन, छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति आदि सुविधाएं इसी अभियान का हिस्सा हैं। जिनके पास यह सुविधाएं अभी तक नहीं पहुंची हैं, सरकार उन तक यह सभी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य करेगी।

…इसके माध्यम से असमानता तथा गरीबी को समाप्त कर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया जा सकेगा। यही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना था। इस सपने को साकार करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है’।

लखनऊ के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले –बाबा साहब पर होगा रिसर्च, लखनऊ में स्थापित हो रहा सेंटर

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘बाबा साहब के जीवन पर शोधकार्य हो सके तथा उनके दर्शन को घर-घर तथा गांव-गांव तक पहुंचा सकें, इसके लिए लखनऊ में भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना के बड़े कार्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

…प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से लखनऊ में आंबेडकर महासभा की मांग पर इस स्मारक एवं केन्द्र की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। इसमें बाबा साहब का भव्य स्मारक, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, छात्रावास, अतिथिगृह आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां बाबा साहब के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करते हुए संविधान की मूलप्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी’।

लखनऊ के कार्यक्रम में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ के कार्यक्रम में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi – बाबा साहब के पंचतीर्थों को स्थापित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को…

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर दुनिया के कोटि-कोटि वंचितों, पीड़ितों, शोषितों तथा प्रताड़ितों के उद्धार की आवाज हैं। जीवन को नई दृष्टि देने वाले तथा नई दिशा देकर वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए जिस एक नाम की चर्चा होती है, वह नाम बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का है।

…इसीलिए हम लोग इस महामानव का स्मरण उनकी जयंती तथा महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर करते हैं। समाज रचना से जुड़े हुए तथा राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए उठाए जाने वाले किसी भी बड़े अभियान में बाबा साहब के स्मरण के बिना सभी कार्य अधूरे माने जाते हैं।

…बाबा साहब ने उस कालखण्ड में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही कुप्रथाओं को समाप्त करने का कार्य किया। दलितों, वंचितों तथा शोषितों को अधिकार दिलाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयास अभिनन्दनीय हैं। भले ही उन्होंने अनेक अन्याय और अत्याचार सहन किये, लेकिन उनके कार्य देश तथा समाज के लिए थे।

…वह देश के वंचित तथा शोषित वर्ग के लिए अन्तिम समय तक लड़ते रहे। इस वर्ग को न्याय दिलाने में उन्हें सफलता प्राप्त हुई। ..स्वतंत्र भारत में बाबा साहब के पंचतीर्थों को स्थापित करने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है।

… प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के अभियान में, प्रत्येक गरीब तथा वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने तथा बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में हम सभी सहभागी बनेंगे’।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति तथा जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, रामचन्द्र प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...