खड़ी कंटेनर में पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

कैमूर : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज एनएच-2 के समीप खड़ी कंटेनर में पीछे से पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिसमें पिकअप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुर्गावती थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार अपने पुलिस बल के साथ राहत कार्य में जुटे। दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सा की मदद से इलाज चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया।

इस संबंध में दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज एनएच-2 के समीप खड़ी कटेनर मे पीछे से पिकअप वाहन टक्कर मारी। जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए हैं। एक व्यक्ति आकाश कुमार केसरी जो कोचस जिला रोहतास का रहने वाला है। जबकि दूसरा व्यक्ति चालक जमीर चंदौली उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। वहीं उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। मोहनिया यातायात थाना प्रभारी विष्णु देव इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घायल पीड़ित के द्वारा आवेदन दे दिया गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : PACS चुनाव के बाद DJ पर जुलूस, समझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पांच गिरफ्तार

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...