PACS चुनाव के बाद DJ पर जुलूस, समझाने गई पुलिस टीम पर हमला, 5 गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद डीजे बजाकर जीते प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था। जहां विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों के बीच बकझक होने लगी। इसकी सूचना ग्रामीण द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया तो पुलिस पर ही उन लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोट आई है। उसके सर में सात टांके लगाए गए हैं।पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

घायल सिपाही भोजपुर जिला के गडहनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अजीज आलम का 42 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शोएब मलिक बताया गया है। जो भगवानपूर थाने में पोस्टेड है। सिपाही शोएब मलिक ने बताया पैक्स चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिली तो शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर नौगढ़ गांव पहुंचे हुए थे। जुलूस में नाच रहे लोगों को समझाया जा रहा था इसी बीच उन लोगों ने हम लोगों के ऊपर पथराव कर दिया जिसमें मुझे गंभीर चोट लगी है।

यह भी देखें :

भभुआ डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था वहीं विपक्षी पार्टी से टकराव हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो पुलिस पर उन लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें एक सिपाही घायल हुआ है। जिसके सर में सात टांके लगाए गए हैं। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 नामजद और कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़े : कैमूर में खाद की किल्लत, किसानों के बीच धक्का मुक्की, महिला का सिर फटा

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...