मायावती का Bangladesh पर बड़ा बयान, बोलीं – वहां पिस रहे वंचितों को भारत लाने का प्रबंध हो

मायावती बोलीं – Bangladesh में वंचितों की सुरक्षा करे केंद्र, अन्यथा…

यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्र सरकार से मांग की है कि – ‘…केंद्र सरकार Bangladesh में हिंदुओं के साथ-साथ वंचितों की भी सुरक्षा का इंतजाम करें।  Bangladesh में हिंदुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में वंचित समाज पर अत्याचार किया जा रहा है।
…अगर केंद्र सरकार Bangladesh के वंचितों की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाती है तो इससे सिद्ध हो जाएगा कि वह भी कांग्रेस जैसी ही है’। 
बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती

मायावती बोलीं – Bangladesh में वंचितों पर हो रहे अत्याचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Bangladesh प्रकरण पर शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने काफी अहम बयान दिया। पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि – ‘Bangladesh में हिंदुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में वंचित समाज पर अत्याचार किया जा रहा है।

…इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस  जिम्मेदार है। …देश के बंटवारे से पहले बंगाल के जेस्सोर खुलना क्षेत्र से डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान सभा में भेजा गया था, लेकिन कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत पहले उस क्षेत्र को पाकिस्तान को दे दिया, जो बाद में Bangladesh का हिस्सा बन गया’।

बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती

 मायावती ने Bangladesh प्रकरण पर संभल के बहाने सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख व पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री मायावती ने संभल हिंसा को लेकर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

शनिवार को बसपा (बहुजन समाज पार्टी ) मुख्यालय में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने  मीडिया से मुखातिब  होकर कहा कि – ‘कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों दल संसद में मुस्लिम वोट बैंक को साधने में लगे हैं जबकि वंचितों पर हो रहे अत्याचार की आवाज कोई नहीं उठा रहा है।
…Bangladesh में वंचितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के अन्य दलों ने चुप्पी साध रखी है, जबकि संभल के मुद्दे पर लगातार संसद में हंगामा किया जा रहा है। …संसद में कांग्रेस व सपा दलितों व देशहित के मुद्दों को उठाने की बजाय संभल-संभल चिल्ला रहे हैं’। 
बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती
मायावती  नेBangladesh मुद्दे पर वंचित समुदाय के सांसदों पर भी बोला हमला…
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती यहीं नहीं रुकीं। बिना सपा, कांग्रेस और अन्य किसी दल का नाम लिए पूर्व सीएम मायावती ने वंचित समुदाय के सांसदों पर सियासी हमला बोला।
मायावती ने कहा कि – ‘…चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले ऐसे सांसदों ने भी अपनी पार्टियों के आकाओं को खुश करने के लिए वंचितों के मुद्दों को लेकर चुप्पी साध रखी है।
…मुस्लिम समाज से अपील है  कि जिस प्रकार कांग्रेस व सपा संभल में तुर्क व गैर तुर्क मुसलमानों को बांटकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है, उससे सतर्क रहने की जरूरत है’।
Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img