2 Monkeys ने किया कुछ ऐसा कि रुक ​​गई कई ट्रेनों की आवाजाही

समस्तीपुर: समस्तीपुर में दो बंदरों ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि कई ट्रेनों को घंटों रोकना पड़ गया। बंदरों की वजह से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी 15 मिनट लेट हुई जबकि कई अन्य ट्रेनें भी लेट हो गई। ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य करने के बाद ट्रेनों का परिचालन किया जा सका।

मामला समस्तीपुर रेलवे स्टेशन की है जहां दो बंदरों की लड़ाई में कई ट्रेन घंटों लेट हो गई। दरअसल समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर चार पर दो बंदर केला के लिए लड़ गए। उनकी लड़ाई में ओवरहेड तार एक ट्रेन की बोगी पर गिर गई जिसकी वजह से ट्रेन का परिचालन थम गया। बताया जा रहा है कि प्लेटफ़ॉर्म पर एक व्यक्ति केला लेकर खड़ा था तभी एक बंदर उसके हाथ से केला छीन कर भागने लगा। बंदर के हाथ में केला देख कर एक अन्य बंदर वही केला छीनने की कोशिश करने लगा।

इसी दौरान एक बंदर ने कुछ उठा कर दुसरे बंदर के उअप्र फेंका जो कि ओवरहेड तार पर जा गिरा और तार में शार्ट सर्किट हो गयी जिसकी वजह से ओवरहेड तार टूट कर गिर गई। तार गिरने की जानकारी मिलने के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे की इलेक्ट्रिकल टीम मौके पर पहुंच कर तार को ठीक की और फिर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सका।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Sonpur Mind Fest में उमड़ी प्रतिभागियों की भीड़, आद्या सिंह रही अव्वल

Monkeys Monkeys Monkeys

Monkeys

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...