रांची : लॉकडाउन के कारण पिछले साल से बंद कई ट्रेनों का परिचालन रविवार से शुरू हो रहा है। 1 अगस्त से रेलवे, बिहार-झारखंड के यात्रियों के लिए 6 ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर रहा है। इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया था।
आपको बता दें कि देश में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इसलिए रेलवे कई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, यात्रियों को इन ट्रेनों से यात्रा करने के दौरान कोविड के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। एक अगस्त से शुरू होने वाली इन ट्रेनों को अगले आदेश तक जारी रखा जाएगा।
ये ट्रेनों का कल से चलेंगीः-
धनबाद पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
गोमो-चोपन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
गया-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
गया-किउल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
पटना सासाराम पैसेंजर स्पेशल ट्रेन







