जेएसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, हजारीबाग में दुकानों को कराया बंद

हजारीबाग. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इससे नाराज छात्रों ने हजारीबाग में प्रदर्शन कर हजारीबाग को बंद का आह्वान किया। इस दौरान हजारों की संख्या में छात्रों ने सड़कों प्रदर्शन किया और जबरदस्ती दुकानों को बंद कराया।

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम के खिलाफ प्रदर्शन

बता दें कि, राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार फिर से सत्ता पर काबिज हुई है और सत्ता में काबिज होते ही जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है और परीक्षा के बाद परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए हजारीबाग से ही इसे लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई थी।

आज फिर से हजारीबाग में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है तथा एक दिन हजारीबाग बंद का भी आह्वान किया है । छात्रों का आरोप है कि झारखंड सीजीएल परीक्षा में धांधली हुई है और विरोध के बाद भी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आज सुबह से ही हजारों की संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और हजारीबाग बंद को सफल बनाने के लिए दुकानों को बंद करवाते हुए दिखे तथा झारखंड सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर आंदोलन की भी चेतावनी दी।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...