हजारीबाग में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, जमकर हुआ पथराव, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त

हजारीबाग. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इससे नाराज छात्रों ने हजारीबाग में प्रदर्शन कर हजारीबाग को बंद का आह्वान किया। इस दौरान हजारों की संख्या में छात्रों ने सड़कों प्रदर्शन किया और जबरदस्ती दुकानों को बंद कराया। इस बीच प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ। इसमें पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे मामला और बिगड़ गया।

हजारीबाग में प्रदर्शन के दौरान बवाल

बता दें कि, राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार फिर से सत्ता पर काबिज हुई है और सत्ता में काबिज होते ही जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है और परीक्षा के बाद परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए हजारीबाग से ही इसे लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई थी।

आज फिर से जिले में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है तथा एक दिन हजारीबाग बंद का भी आह्वान किया है । छात्रों का आरोप है कि झारखंड सीजीएल परीक्षा में धांधली हुई है और विरोध के बाद भी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आज सुबह से ही हजारों की संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और बंद को सफल बनाने के लिए दुकानों को बंद करवाते हुए दिखे तथा झारखंड सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर आंदोलन की भी चेतावनी दी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...