Sheikhpura में नाटो साव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

शेखपुरा: शेखपुरा का चर्चित नाटो साव निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्धभेदन कर लिया है। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार, जिला तकनीकी शाखा कर्मी और पुलिस अवर निरीक्षक राज कुमार साह एवं अन्य शस्त्र बल और डीआईयु की टीम बनाकर संयुक्त रूप से लगातार छापेमारी की गई, जिसमे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर की। एसपी ने बताया है कि नाटो साव थोक सब्जी बिक्रेता था।

प्रतिदिन वह बाहर से थोक सब्जी लाकर शेखपूरा के अन्य बिक्रेताओं को देते थे और उसका कलेक्शन शाम को इकट्ठा कर वे रोज रात 9 से 10 बजे को अपने घर जाते थे इसी रुपयों की छिनतई के लिए सुनियोजित तरीके से अपराधियों द्वारा नाटो साव को शराब पिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए। नाटो साव के पास घटना वाले दिन 2 से ढाई हजार रूपये ही थे जिसे अपराधियों ने छीन लिया। नाटो साव ने सभी 9 अपराधियों की पहचान कर ली थी जिसके कारण नाटो साव को नारियल काटने वाली दबिया से बेरहमी से काट-काटकर बदमाशों ने हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में फेंककर फरार हो गए।

एसपी ने कहा कि नाटो साव की हत्या करने के दौरान एक अपराधी का हाथ कट गया था जिसका इलाज एक स्थानीय डॉक्टर के पास कराया गया था। डॉक्टर से भी पूछ-ताछ भी की गई तो स्थानीय डॉक्टर ने एक युवक का इलाज करने की बात स्वीकार की।

बहरहाल गिरफ्तार सभी चार अपराधियों में से मदारी गांव निवासी अर्जुन महतो का 20 वर्षीय पुत्र फूलचुन कुमार, जमालपुर बीघा निवासी नरेश मांझी का पुत्र छोटका काँचा, जमालपुर बीघा निवासी मोहम्मद सबीर ऊर्फ मोहम्मद मुन्ना का पुत्र मोहम्मद आदिल और जमालपुर बीघा निवासी सतीश प्रसाद का पुत्र प्रेम कुमार घटना में शामिल है जिसे पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल पांच अन्य अपराधी जो फरार हैं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि घटना के दो महीने बाद पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन पांच अन्य अपराधी अब भी फरार हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Jeans T-Shirt में स्कूल नहीं जा पाएंगे शिक्षक, विभाग ने जारी किया निर्देश

शेखपुरा से कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Sheikhpura Sheikhpura Sheikhpura Sheikhpura

Sheikhpura

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img