रांची में स्कूली छात्राओं से बीच सड़क पर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रांची. खबर राजधानी रांची से है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से बीच सड़क पर छेड़खानी के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूली छात्राओं से बीच सड़क पर छेड़खानी

बता दें कि, रांची पुलिस ने कल ही आरोपी की पहचान कर ली थी। उसकी पहचान हिंदपीढ़ी निवासी फिरोज अली के रूप में हुई थी। साथ ही पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी का पता बताने वालों को यह इनाम दिया जाता और उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाती।

वहीं राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुए इस मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कल संज्ञान लिया था। उन्होंने रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। सीएम के आदेश के बाद पुलिस जांच में जुटी गई थी और हर पहलू की जांच की जा रही थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।

दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का आदेश रांची पुलिस को दिया था।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...