रांची में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी के मामले में IG का बड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

रांची. राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से बीच सड़क पर छेड़खानी के मामले में आईजी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने मामले को लेकर दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूली छात्राओं से बीच सड़क पर छेड़खानी

बता दें कि, रांची पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही आरोपी की पहचान कर ली थी। उसकी पहचान हिंदपीढ़ी निवासी फिरोज अली के रूप में हुई थी। साथ ही पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी का पता बताने वालों को यह इनाम दिया जाता और उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाती।

वहीं राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुए इस मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया था। उन्होंने रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। सीएम के आदेश के बाद पुलिस जांच में जुटी गई थी और हर पहलू की जांच की जा रही थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।

दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का आदेश रांची पुलिस को दिया था।

Related Articles

Stay Connected
115,000FansLike
8,171FollowersFollow
496FollowersFollow
397,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img