मुंबई नाव हादसे में 101 लोग बचाए गए, मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान

डिजिटल डेस्क : मुंबई नाव हादसे में 101 लोग बचाए गए, मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान। महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बीते बुधवार की शाम को हुए बड़ा हादसे में नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस त्रासदी में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मुंबई में नाव दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मुंबई नाव हादसे में मरे 13  लोगों में 10 की हुई पहचान…

पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में नाव दुर्घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हों। प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। मुंबई पुलिस ने घटना में मारे गए 10 लोगों की पहचान होने के बाद उनके नाम जारी किए हैं।

घटना में महेंद्र सिंह शेखावत (नौसेना), प्रवीण शर्मा (एनएडी नौका कर्मी), मंगेश (एनएडी नौका कर्मी), मोहम्मद रेहान क़ुरैशी (यात्री), राकेश नानाजी अहिरे (यात्री), सफियाना पठान, माही पावरा, अक्षता राकेश अहिरे, मिठू राकेश अहिरे और दीपक वी. की मौत हुई। मृतकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

मृतकों में दो महिलाओं और एक पुरुष की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान के साथ-साथ सभी कर्मचारियों का लेखा-जोखा भी तैयार किया जा रहा है।

मुंबई नाव हादसे के बाद का नजारा।
मुंबई नाव हादसे के बाद का नजारा।

मुंबई नाव हादसे के लिए नेवी पॉयलट समेत सभी जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज…

गुरूवार को मुंबई नाव हादसे पर अपडेट देते हुए बताया गया कि नेवी (नौसेना) नौका के चालक और इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों के खिलाफ दक्षिण मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुंबई के साकीनाका निवासी नाथाराम चौधरी (22) की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है।

नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी।

मुंबई में हुए नाव हादसे के बाद जारी बचाव कार्य का दृश्य।
मुंबई में हुए नाव हादसे के बाद जारी बचाव कार्य का दृश्य।

मुंबई नाव हादसे के तुरंत बाद नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने संभाला खोज और बचाव अभियान का जिम्मा…

बीते बुधवार की शाम हुए मुंबई नाव हादसे के तुरंत बाद नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने खोज और बचाव प्रयास तुरंत शुरू किए। बचाव अभियान में नौसेना के 4 हेलीकॉप्टर, नौसेना की 11 नौकाएं, तटरक्षक बल की एक नौका और समुद्री पुलिस की तीन नौकाओं की मदद ली गई।

नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि – ‘…मुंबई बंदरगाह में नौसेना के पोत के एक नौका से टकरा जाने के कारण लोगों की जान जाने से बहुत दुःखी हूं। इस घटना में घायल हुए लोगों का तत्काल इलाज किया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

…लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी है तथा कई संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है’।

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img