Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ हादसे के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान

डिजिटल डेस्क : नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ हादसे के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात (बीते शनिवार की रात) हुए भगदड़ हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है।

साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का वितरण भी किया जा रहा है। हादसे को लेकर रविवार की सुबह ऐलान के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।

इसी क्रम में हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख रुपये एवं मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1.0 लाख का मुआवजा वितरित किया जा रहा है।

सरकारी तौर पर मृतकों का ब्योरा आया सामने…

इसी के साथ रविवार की सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात (बीते शनिवार की रात) हुए भगदड़ हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों का सरकारी ब्योरा भी सामने आ गया है। मरने वालों सभी 18 लोगों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें उनका नाम, उम्र और पता-ठिकाना भी शामिल है।

प्राप्त ब्योरे के मुताबिक, मरने वालों में बिहार के बक्सर निवासी आहा देवी (उम्र 79 वर्ष), दिल्ली के संगम विहार निवासी पिंकी देवी (उम्र 41 वर्ष), दिल्ली के सरिता विहार की शीला देवी (उम्र 50 वर्ष), दिल्ली के बवाना निवासी व्योम (उम्र 25 वर्ष), बिहार के सारण जिला निवासी पूनम देवी (उम्र 40 वर्ष), बिहार की ही परना निवासी ललिता देवी (उम्र 35 वर्ष), बिहार के ही मुजफ्फरपुर निवासी बच्ची सुरुचि (उम्र 11 वर्ष), बिहार के ही समस्तीपुर निवासी कृष्णा देवी (उम्र 40 वर्ष), समस्तीपुर के ही निवासी किशोर विजय साह पुत्र राम सरूप साह (उम्र 15 वर्ष), बिहार के वैशाली निवासी बालक नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान (उम्र 12 वर्ष), बिहार के नवादा निवासी शांति देवी (उम्र 40 वर्ष), बिहार के नवादा की ही बच्ची पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी (उम्र 8 वर्ष), हरियाणा के भिवानी निवासी संगीता मलिक (उम्र 34 वर्ष), दिल्ली के महावीर एनक्लेव निवासी पूनम (उम्र 34 वर्ष), दिल्ली के नांगलोई निवासी ममता झा (उम्र 40 वर्ष) दिल्ली के सागरपुर निवासी बच्ची रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह (उम्र 7 वर्ष), दिल्ली के बिजवासन निवासी बेबी कुमारी पुत्री-प्रभु साह (उम्र 24 वर्ष) और दिल्ली के नांगलोई निवासी मनोज कुशवाह (उम्र 47 वर्ष) शामिल हैं।

नई दिल्ली स्टेशन पर हुए भगदड़ हादसे के दौरान ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी का नजारा।
नई दिल्ली स्टेशन पर हुए भगदड़ हादसे के दौरान ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी का नजारा।

महाकुंभ की दो ट्रेनें कैंसिल होने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़

प्रयागराज की ज्यादातर ट्रेनें यहीं से जा रही हैं। प्लेटफॉर्म भीड़ संभाल नहीं पाया और भगदड़ मच गई। भीड़ एस्क्लेटर और स्टेशन के दरवाजों की ओर भागी। इससे ओवरब्रिज व सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई। महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के बीते शनिवार की रात रद्द होने के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

अचानक ट्रेन के कैंसिलेशन की घोषणा के बाद यात्री घबरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। वहीं, रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी। वहां भारी भीड़ जुटी थी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही थी। उसके यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 12-13 और 14 पर मौजूद थे।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान का दृश्य
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान का दृश्य

लोगों की भीड़ अधिक थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी प्लेटफॉर्म पर भीड़ थी। लेकिन प्लेटफॉर्म 12 से लेकर 15 तक स्थिति बदतर थी। वहीं भगदड़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे बार-बार प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा कर रहा था। इसी आपाधापी में भगदड़ मचने एवं लोगों के एक दूसरे को रौंदते हुए महाकुंभ को जाने वाली ट्रेन में हर हाल में घुसने की होड़ मचने का वाकया हुआ।

नई दिल्ली स्टेशन पर हर घंटे रेलवे ने करीब 1500 जनरल टिकट बेचे। उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंचने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। कई लोगों ने बताया कि उनके पास कंफर्म टिकट था, लेकिन इसके बाद भी वो ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। वहीं जनरल टिकट वाले हजारों लोग बिना टिकट के ही ट्रेन में चढ़ गए।भारी भीड़ के कारण यात्रियों ने एक-दूसरे को धक्का दे दिया, जिससे कुछ यात्रियों को चोटें आईं।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, शनिवार रात 9.55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ की सूचना मिली थी। चार गाड़ियों समेत स्टाफ को मौके पर भेजा गया। एनडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए स्टेशन पहुंच गई। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि अभी अस्पताल में 12 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ के दौरान का दृश्य।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ के दौरान का दृश्य।

राष्ट्रपति, पीएम मोदी, गृह मंत्री, रेल मंत्री और CM Yogi नई दिल्ली हादसे पर दुखी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि –‘ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

हादसे की सूचना मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी भी दुखी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि – ‘स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी उन लोगों की सहायता कर रहे हैं जो भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।’

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ के दौरान का दृश्य।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ के दौरान का दृश्य।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि –‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से बहुत दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।’

यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ भी नई दिल्ली में हुए भगदड़ की घटना से गहरे मर्माहत हैं। इस हादसे पर CM Yogi ने कहा कि – ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।’

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...